इंग्लैंड के खिलाफ वापसी की तैयारी में विराट कोहली, संजय बांगर के साथ अभ्यास का VIDEO वायरल
विराट कोहली
Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली जल्द ही एक बार फिर मैदान पर एक्शन में नजर आने वाले हैं. इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले किंग कोहली ने प्रैक्टिस शुरू कर दी है. सोशल मीडिया पर विराट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगर के साथ अभ्यास करते नजर आ रहे हैं.
वापसी की तैयारी में विराट कोहली
रिपोर्ट्स के मुताबिक इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से विराट कोहली कई वापसी अभी उनके फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर है, लेकिन उनकी तैयारियों को देखर ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह इंग्लैंड के खिलाफ जबरदस्त वापसी के लिए कोई कासर नहीं छोड़ना चाहते. वायरल वीडियो में ओहली कंधे पर किट बैग लटकाए हुए ट्रेनिंग के लिए ग्राउंड में पहुंचते हैं, जहां उनकी मुलाकात संजय बांगर से होती है. जिसके बाद दोनों मैदान पर काफी देर तक बातचीत करते नजर आए.
Virat Kohli's net sessions with Sanjay Banger in Alibaug before going to London. pic.twitter.com/n9qFpfnNit
— Virat Kohli Fan Club (@Trend_VKohli) July 1, 2026
अलीबाग में की स्पेशल ट्रेनिंग
वायरल वीडियो में पूर्व बैटिंग कोच संजय बांगर कोहली को बल्लेबाजी के कुछ तकनीकी पहलुओं को समझते नजर आ रहे हैं. इसके बाद विराट लंबा नेट सेशन करते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक लंदन जाने से पहले किंग कोहली ने अलीबाग में संजय बांगर के साथ ये विशेष ट्रेनिंग की. इस दौरान कोहली ने अपने बल्लेबाजी की तकनीक को और धारदार बनाने पर विशेष काम किया.
अलीबाग में की स्पेशल ट्रेनिंग
भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 14 जुलाई से होगा. दोनों टीमों के बीच पहला वनडे मैच एजबेस्टन स्टेडियम में खेला जाएगा. वहीं दूसरा वनडे मैच 16 जुलाई को कार्डिफ के सोफिया क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच तीसरा और आखिरी टी20 मैच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाएगा.