IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड में किसका रहा दबदबा? जानें टी20 में दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत बनाम इंग्लैंड टी20 इंटरनेशनल
IND vs ENG T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज हमेशा से ही रोमांचक रही है. दोनों टीमों की गिनती दुनिया की सबसे मजबूत टी20 टीमों में की जाती हैं और जब भी आमने-सामने होती हैं तो मुकाबला और भी ज्यादा दिलचस्प हो जाता है. अब एक बार फिर दोनों टीमें टी20 सीरीज में भिड़ने जा रही हैं. ऐसे में फैंस की नजरें हेड टू हेड रिकॉर्ड पर टिंकी हुई हैं.
हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी?
भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मैच साल 2007 में टी20 वर्ल्ड कप के दौरान खेला गया था. तब से लेकर अब तक दोनों टीमों इस फॉर्मैट में 30 बार आमने-सामने आ चुकी हैं. जिसमें भारत ने 18 मैच जीते हैं, जबकि 12 मैचों में इंग्लैंड को सफलता मिली है. हालिया रिकॉर्ड पर नजर डालें तो इसमें भी टीम इंडिया का पलड़ा भारी है. भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पिछले 7 टी20 मैचों में 6 में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की है. इसमें आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल भी शामिल है, जिसमें भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी.
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: क्या पहले टी20 मैच में बारिश बन जाएगी विलेन? जानें कैसा रहेगा चेस्टर-ले-स्ट्रीट का मौसम
इंग्लैंड में किसका दबदबा?
इंग्लैंड की सरजमीं पर खेले गए टी20 मुकाबलों में मेजबान टीम का पलड़ा थोड़ा ज्यादा भारी है. इंग्लैंड में अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 9 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, जिसमें मेजबान इंग्लैंड ने 5 और भारत ने 4 मैच जीते हैं. हालांकि टीम इंडिया ने इंग्लैंड में खेली गई अपनी पिछली दोनों टी20 सीरीज (2018 और 2022) में जीत दर्ज की हैं.
कब और कहां होंगे मैच?
- पहला T20I –1 जुलाई (चेस्टर-ले-स्ट्रीट)
- दूसरा T20I- 4 जुलाई (मैनचेस्टर)
- तीसरा T20I- जुलाई (नॉटिंघम)
- चौथा T20I- 9 जुलाई (ब्रिसटल)
- पांचवां T20I- 11 जुलाई (साउथेम्प्टन)
भारत की संभावित प्लेइंग 11
भारत- अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वरुण चक्रवर्ती