IND vs NZ: कब और कहां देखें पहला वनडे मैच, सुबह 7.30 बजे से शुरू होगा लाइव एक्शन

IND vs NZ 1st ODI: बुधवार, 4 नवंबर से भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 वनडे मैचों की सीरीज का आगाज हो रहा है. आइए जानते है कि इन मुकाबलों को आप कहां और कब देख सकते हैं.
IND vs NZ Live Streaming

इंडिया और न्यूजीलैंड पहला वनडे मैच

IND vs NZ 1st ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई पांच मैचों की टी20 सरीज खत्म हो चुकी है. इस सीरीज का आखिरी मुकाबला न्यूजीलैंड की टीम ने 7 विकेट से जीत लिया. हालांकि 3-2 से भारत ने ये सीरीज अपने नाम की. अब दोनों ही टीम के बीच 4 नवंबर बुधवार से वन डे सीरीज की शुरूआत होने जा रहा है. पांच मैचों की इस सीरीज में पहले तीन मैचों में शुभमन गिल कप्तानी करेगे वहीं आखिरी दो मुकाबलों में कप्तानी की बागडोर श्रेयस अय्यर के हाथ में रहेगी.

7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा खेल

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मुकाबला ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा. इसी मैदान पर सीरीज का आखिर टी20 मुकाबला भी खेला गया था जहां भारत को हार मिली थी. पहले वनडे मैच का टॉस भारतीय समयानुसार सुबह 7 बजे होगा और मैच की शुरआत 7 बजकर 30 मिनट पर होगी.

फ्री में कैसे देख सकते है मैच

4 नवंबर को खेले जाने इस मैच का लाइन प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर और सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं. वहीं भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे मैच को आप DD फ्री डिश के जरिए DD स्पोर्ट्स पर फ्री में देख सकते हैं.

भारत का स्क्वॉड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेट कीपर), ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अंशुल कंबोज, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, नमन धीर, आकिब नबी, ऋतुराज गायकवाड़

न्यूज़ीलैंड का स्क्वॉड

मिचेल सैंटनर (कप्तान), हेनरी निकोल्स, विल यंग, ​​टॉम लैथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मैट हेनरी, जैकब डफी, नाथन स्मिथ, मैथ्यू फिशर, ब्लेयर टिकनर, टिम साइफर्ट, काइल जैमीसन

यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, ये मैच विनर खिलाड़ी हुआ बाहर

ज़रूर पढ़ें