IND vs PAK मैच विवाद पर पाकिस्तान लेगा यू-टर्न? श्रीलंका के अल्टीमेटम के बाद बैकफुट पर नकवी

IND vs PAK: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी भारत और पाकिस्तान संयुक्त रूप से कर रहे हैं. 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में मैच खेला जाना है, जिस पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं.
IND vs PAK

भारत बनाम पाकिस्तान

IND vs PAK: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का बिगुल बज चुका है. इसी के साथ भारत और पाकिस्तान के मुकाबले को लेकर जारी ड्रामे के बीच बड़ा मोड़ आता दिख रहा है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अब अपने पुराने रुख से पलट सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीलंका ने पाकिस्तान को एक और अल्टीमेटम दे दिया है और भारत के खिलाफ न खेलने के फैसले पर फिर से सोचने को मजबूर कर दिया है.

भारत के खिलाफ मैच विवाद पर पाकिस्तान का यू-टर्न?

दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज हो गया है, लेकिन इसके बावजूद पाकिस्तान की ड्रामेबाजी थम नहीं रही है. सामने आ रही रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भारत के खिलाफ मैच को लेकर एक बार फिर अपनी सरकार से सलाह कर सकता है. श्रीलंका ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को एक और पत्र लिखकर उनके फैसले पर फिर से सोचने को कहा है.

यह भी पढ़ें: Vaibhav Suryavanshi: वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में अभी नहीं मिल सकती एंट्री, ICC का ये नियम बना राह में रोड़ा

भारत के खिलाफ खेलने से किया था इनकार

आपको बता दें, हाल ही में पाकिस्तान सरकार ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर बड़ा फैसला लिया था. सरकार ने अपने फैसले में कहा था कि उनकी टीम आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा तो लेगी लेकिन भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले मैच में नहीं खेलेगी. यह वही मुकाबला है जिससे आईसीसी और ब्रॉड्कास्टर्स को मोटी कमाई होती है.

श्रीलंका को होगा नुकसान?

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी भारत और पाकिस्तान संयुक्त रूप से कर रहे हैं. 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में मैच खेला जाना है, जिस पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. अगर यह मैच रद्द होता है तो इससे श्रीलंका को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. जिसके चलते श्रीलंका ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से अपने फैसले पर दोबारा सोचने की अपील की है.

श्रीलंका ने भेजा ई-मेल

रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चैरमैन मोहसिन नकवी को ई-मेल लिखा है, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान को याद दिलाया है कि इस समय श्रीलंका को पाकिस्तान की जरूरत है और अगर भारत-पाकिस्तान का मुकाबला नहीं होता है तो श्रीलंका को आर्थिक रूप से भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है.

ज़रूर पढ़ें