IND vs ZIM: भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से रौंदा, विंडीज को हराया तो सेमीफाइनल में हो जाएगी एंट्री
भारत बनाम जिम्बाब्वे
IND vs ZIM LIVE: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में आज दूसरा मैच भारत और जिम्बाब्वे की टीमों के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया. जिसे भारतीय टीम ने 72 रन के बड़े अंतराल से जीत लिया है. इस मैच में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 256 रन बनाए जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 184 रन ही बना सकी.
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत- संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह
जिम्बाब्वे- तदिवानाशे मारुमनी, ब्रायन बेनेट, डायोन मायर्स, रयान बर्ल, सिकंदर रज़ा (कप्तान), टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, टिनोटेन्डा मापोसा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, रिचर्ड नगारवा