IND vs ZIM: शिवम दुबे की नो बॉल से मचा बवाल, फैंस ने लगाई जमकर क्लास
शिवम दुबे
IND vs ZIM: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 72 रन से जीत दर्ज की, लेकिन इस मैच के दौरान एक ऐसी घटना हुई जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी. यह मामला था शिवम दुबे की अजीब नो बॉल का.
शिवम दुबे की अजीब नो बॉल ने खींचा ध्यान
दरअसल जिम्बाब्वे की पारी के दौरान 15वां ओवर भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे गेंदबाजी करने आए. अपने इस ओवर में दुबे लगातार ऑफ स्टंप के काफी बाहर गेनबाजी कर रहे थे, ताकि वह ब्रायन बेनेट को लगातार बड़े शॉट खेलने से रोक सके. हालांकि लगातार वाइड गेंद डालने के बाद उन्होंने अगली गेंद नो बॉल फेंकी. यह गेंद पिच पर गिरने के बाजह घास पर जाकर बाउंच हुई जिसके बाद अंपायर ने तुरंत इस गेंद को नो बॉल करार दिया है. आईसीसी के नियम के मुताबिक अगर गेंद पिच के बाहर गिरती है तो यह नो बॉल मानी जाती है.
यह भी पढ़ें: IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ हार्दिक पांड्या ने जड़ी तूफानी फिफ्टी, तिलक ने भी काटा गदर
फैंस का फूटा गुस्सा
शिवम दुबे की इस अजीब डिलीवरी के बाद भारतीय फैंस ने कड़ी नाराजगी जताई है. सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं. एक यूजर ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, बीसीसीआई आप प्लीज शिवम दुबे को गेंदबाजी न दे. बेहतर होगा की आप उनकी जगह हार्दिक या किसी और से गेंदबाजी कराए. दुबे हमेशा वाइड और नो बॉल फेंकते हैं. अगर आप उन्हें गेंदबजी करने की अनुमति देते हैं तो भारत मैच हारेगा.
@BCCI
— Suresh Kumar Sinha (@Sinha_Suresh) February 26, 2026
Pl. don't give balling to Shivam Dubey. It's better to give balling to Hardik Pandya or else. Dubey always throws Wide & No Ball too many and gives Free Hits a lot… If you allow balling to Dubey India will lose the match… This is the reality and a warning to BCCI. pic.twitter.com/xcZE688Z03
दो ओवर में लुटाए 26 रन
जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में शिवम दुबे काफी महंगे साबित हुए. इस मैच में उन्होंने 2 ओवर में 46 रन लुटाए इस दौरान उन्होंने सिर्फ 1 विकेट लिया. उनके दो ओवर में 4 वाइड और 1 नो बॉल शामिल थी.