IND vs ZIM: टीम इंडिया को मिला नया हेड कोच, जिम्बाब्वे दौरे पर ये दिग्गज संभालेगा कमान, BCCI ने शेयर किया वीडियो

Team India: जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया अपने नए हेड कोच के साथ जिम्बाब्वे पहुंच चुकी है, जिसका वीडियो बीसीसीआई ने शेयर किया है.
VVS Laxman, Tilak Varma or Vaibhav Sooryavanshi

वीवीएस लक्ष्मण, तिलक वर्मा या वैभव सूर्यवंशी

Team India: भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों जिम्बाब्वे दौरे पर है. जहां दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज का पहला मुकाबला 23 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. इस आगामी टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया अपने नए हेड कोच के साथ जिम्बाब्वे पहुंच चुकी है, जिसका वीडियो बीसीसीआई ने शेयर किया है.

टीम इंडिया को मिला नया हेड कोच

दरअसल हाल ही में भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई, जिसका तीसरा और आखिरी मुकाबला 19 जुलाई को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला गया. इस मैच के ठीक 3 दिन बाद ही भारत को जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलने के लिए उतरना है. ऐसे में बीसीसीआई ने टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर के वर्कलोड को मैनेज करने के लिए वीवीएस लक्ष्मण को उनकी जगह जिम्बाब्वे दौरे पर टीम इंडिया के साथ भेजा है.

गंभीर की गैरमौजूदगी में इस दौरे पर वीवीएस लक्ष्मण भारतीय हेड कोच की भूमिका में नजर आएंगे. उन्हें भारत के कार्यवाहक हेड कोच के तौर पर टीम के साथ जोड़ा गया है.

यह भी पढ़ें: भारत के लिए अगला मैच कब और कहां खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? यहां देखें पूरा शेड्यूल

BCCI ने शेयर किया वीडियो

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने हाल ही में एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें टीम इंडिया के खिलाड़ियों को मुंबई से हरारे तक का सफर ते करते हुए दिखाया गया है. बीसीसीआई द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में वीवीएस लक्ष्मण के अलावा वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा, प्रभसिमरन सिंह, रिंकू सिंह और मयंक यादव जैसे खिलाड़ी नजर आ रहे हैं. हरारे पहुंचते ही भारतीय खिलाड़ियों का जबरदस्त अंदाज में हुआ.

जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारत की स्क्वॉड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उपकप्तान), ईशान किशन, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह और रकी बिश्नोई

ज़रूर पढ़ें