Indore T20: इंडिया-वेस्टइंडीज टी-20 मैच के लिए टिकटों की कीमत तय, अधिकतम 4 टिकट ही खरीद सकेंगे
इंदौर: होल्कर क्रिकेट स्टेडियम
Indore India West Indies T-20 Match: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 11 अक्टूबर 2026 को होल्कर स्टेडियम में टी-20 मैच खेला जाएगा. इसे लेकर क्रिकेट प्रशंसकों के बीच उत्साह का माहौल है. इस मुकाबले के लिए मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने टिकटों के दाम तय कर दिए हैं. एक व्यक्ति अधिकतम 4 टिकट ही खरीद सकेगा.
मैच देखने के लिए कितना खर्च करना होगा?
इंडिया-वेस्टइंडीज टी-20 मैच के लिए टिकट बिक्री कब से शुरू होगी? फिलहाल इसकी जानकारी नहीं दी गई है. जल्द ही इस बारे में सूचना दी जाएगी. टिकटों की कीमतों को 1000 रुपये से लेकर 12500 रुपये तक रखा गया है. बहुत बड़ा प्राइज रेंज रखा गया है. ऑनलाइन टिकट बिक्री का जिम्मा ड्रिस्ट्रिक्ट बाय जोमैटो (District by Zomato) को सौंपा गया है. इसके साथ ही छात्रों और दिव्यांगों को रियायती दाम पर टिकट की बिक्री की जाएगी. हालांकि, कितनी छूट मिलेगी? इस बारे में अलग से जानकारी शेयर की जाएगी.
पुलिस की अपील – फर्जीवाड़ा से बचें
इंदौर पुलिस ने फर्जीवाड़े से बचने की अपील की है. आम लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है. एडिशनल DCP क्राइम राजेश दंडोतिया का कहना है कि सोशल मीडिया पर पोस्ट की जाने वाले भ्रमित करने वाले विज्ञापनों से बचें. इनके झांसे में ना आएं. दरअसल, बड़े क्रिकेट इवेंट के बहाने साइबर ठग और गिरोह सक्रिय हो जाते हैं. सोशल मीडिया और दूसरे प्लेटफॉर्म के जरिए झूठे वादों में लोगों को फंसाकर पैसे ठग लेते हैं.
ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड दौरे से पहले BCCI का बड़ा फैसला, कीवी टीम के खिलाफ 3 मैच खेलेगी इंडिया ए, शेड्यूल जारी
दोनों देशों के बीच 5 T-20 मैच होंगे
दोनों देशों के बीच तीन वन-डे और पांच टी-20 मैच होंगे. पहला मैच 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम, दूसरा मैच 30 सितंबर को गुवाहाटी और तीसरा वन-डे मैच 3 अक्टूबर न्यू चंडीगढ़ में होगा. इसके बाद 6 अक्टूबर को पहला टी-20 मैच लखनऊ, दूसरा 9 अक्टूबर को रांची में, तीसरा 11 अक्टूबर को इंदौर में, चौथा 14 अक्टूबर को हैदराबाद में और आखिरी एवं पांचवां मैच बेंगलुरू में 17 अक्टूबर को होगा.