INDW vs AUSW: पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराया, 1-0 से बनाई सीरीज में बढ़त
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
INDW vs AUSW: भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज हो गया है. दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला मुकाबला आज ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर खेला गया. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को 6 विकेट से हरा दिया है. इस जीत के साथ कंगारू टीम ने इस श्रृंखला में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है.
भारत ने बनाए थे 214 रन
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. उनका यह फैसला गलत साबित हुआ पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया 48.3 ओवर में 214 रनों पर ही सिमट गई. भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अर्धशतकीय पारी खेली. भारत के लिए स्मृति ने सबसे ज्यादा 58 तो वहीं हरमनप्रीत ने 53 रन की पारी खेली. लेकिन इसके बावजूद वह अपनी टीम को हार से नहीं बचा सकी. कंगारू टीम की ओर से एशले गार्डनर ने 7 ओवर में 33 रन देकर सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए.
Australia cruise to a comfortable victory in their first ODI against India 💪
— ICC (@ICC) February 24, 2026
📝: https://t.co/DsGHVRBVD5 pic.twitter.com/9Jqxp34IBr
यह भी पढ़ें: T20 WC 2026: गौतम गंभीर ने टीम बस में लगाई अभिषेक शर्मा की क्लास! वायरल वीडियो ने मचाई हलचल
कंगारू बल्लेबाजों ने दिखाया दम
भारत द्वारा दिए गए 215 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की शुरुआत बेहद शानदार रही. सलामी बल्लेबाज एलिसा हीली और फीबी लिचफील्ड ने पहले विकेट के लिए 55 रन जोड़कर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई. मैच में कप्तान एलिसा हीली ने 50 तो बेथ मुनी ने 76 रन की अहम पारी खेली. तीसरे विकेट के लिए दोनों के बीच 114 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई. हीली और बेथ मुनी की शतकीय साझेदारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने 38.2 ओवर में 4 विकेट खोकर 217 रन बनाते हुए 6 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया.