IPL 2026 Cap Race: वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक बल्लेबाजी से बदला ऑरेंज कैप का समीकरण, पर्पल कैप में कौन नंबर-1?

IPL 2026 Cap Race: आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में विस्फोटक बल्लेबाजी कर वैभव सूर्यवंशी ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे निकल गए है.
Vaibhav Sooryavanshi

वैभव सूर्यवंशी

IPL 2026 Cap Race: आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में विस्फोटक बल्लेबाजी कर वैभव सूर्यवंशी ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे निकल गए है. हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने 29 गेंदों में 97 रन की आतिशी पारी खेली. इस तूफानी पारी के साथ वह ऑरेंज कैप की रेस में टॉप पर पहुंच गए हैं.

साई सुदर्शन को छोड़ा पीछे

आईपीएल 2026 एलिमिनेटर मुकाबले से पहले ऑरेंज कैप की रेस में साई सुदर्शन सबसे आगे थे. लेकिन इस मैच के बाद वैभव ने सुदर्शन की बादशाहत खत्म कर दी है. इस सीजन वैभव ने अब तक खेले गए 15 मैचों में 45 की औसत से सबसे ज्यादा 680 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 242 का रहा. वहीं, गुजरात के युवा सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन 652 रनों के साथ दूसरे पायदान पर खिसक गए हैं.

यह भी पढ़ें: SRH VS RR: ‘बेबी बॉस’ की बल्लेबाजी के फैन हुए ‘यूनिवर्स बॉस’ क्रिस गेल, इंस्टाग्राम स्टोरी वायरल

ऑरेंज कैप की रेस में अन्य खिलाड़ी

इसके अलावा एलिमिनेटर मुकाबले में महज 18 रन बनाकर आउट होने वाले सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे पायदान पर है. क्लासेन ने इस सीजन 624 रन बनाए हैं. वहीं, गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल 14 मैचों में 618 रन बनाकर चौथे नंबर पर काबिज है. इस लिस्ट में सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन का नाम भी शामिल है. 15 मैचों में 602 रनों के साथ वह पांचवें पायदान पर है.

पर्पल कैप में कौन आगे?

आईपीएल 2026 में पर्पल कैप की रेस में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार सबसे आगे चल रहे हैं. अब तक खेले गए 15 मैचों में उनके नाम 26 विकेट दर्ज है. वहीं 26 विकेट्स के साथ गुजरात टाइटंस के स्टार तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा 26 विकेट के साथ दूसरे पायदान पर है. राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर इस सीजन सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में तीसरे नंबर पर है. इस सीजन अब तक खेले गए 15 मैचों में उन्होंने 24 विकेट लिए हैं.

ज़रूर पढ़ें