IPL 2026: सीएसके फैंस को तगड़ा झटका, चोट के चलते दो हफ्ते के लिए मुकाबलों से बाहर हुए धोनी

IPL 2026: चेन्नई के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी चोट के चलते शुरुआती मुकाबलों से बाहर हो गए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, धोनी दो हफ्ते तक कोई मुकाबला नहीं खेल पाएंगे.
MS Dhoni

एमएस धोनी

IPL 2026: आईपीएल की शुरुआत से चंद घंटे पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस को तगड़ा झटका लगा है. चेन्नई के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी चोट के चलते शुरुआती मुकाबलों से बाहर हो गए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, धोनी दो हफ्ते तक कोई मुकाबला नहीं खेल पाएंगे.

चेन्नई सुपर किंग्स ने पुष्टि की है कि धोनी के काफ में खिंचाव है और इस वजह से वे दो हफ्तों तक मुकाबलों से बाहर रहेंगे. ये खबर सीएसके फैंस के लिए किसी झटके से कम नहीं है. मैच का परिणाम कुछ भी हो, धोनी के फैंस चाहते हैं कि वे मैदान पर आएं और उनका मनोरंजन करें. लेकिन अब उन्हें कम से कम दो हफ्तों तक खेले जाने वाले मुकाबलों में धोनी का एक्शन नहीं दिखाई देगा.

इन मुकाबलों में नहीं खेल पाएंगे धोनी

चेन्नई को अगले दो हफ्तों में चार मुकाबले खेलने हैं. यानी धोनी 30 मार्च को राजस्थान के खिलाफ, 3 अप्रैल को पंजाब के खिलाफ, 5 अप्रैल को बेंगलुरु के खिलाफ और 11 अप्रैल को दिल्ली के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबलों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे.

धोनी की गैरमौजूदगी में टीम के सामने कई मुश्किलें आ सकती हैं. टीम के साथ शुरू से ही जुड़े रहने वाले माही के नेतृत्व की कमी खलेगी ही, साथ ही फिनिशिंग रोल के लिए भी टीम को विकल्प की तलाश करनी होगी.

ये भी पढ़ें: IPL 2026 के प्लेऑफ में पहुंचेंगी ये 4 टीमें, पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कर दी चौंकाने वाली भविष्यवाणी

गायकवाड़ और संजू पर होगा दारोमदार

माही का क्रिकेटिंग करियर निश्चित तौर पर आखिरी फेज में है लेकिन अभी भी वे मैदान पर उतरते हैं तो नजदीकी मुकाबलों का रुख बल्ले से बदलने में सक्षम हैं. चोट के कारण पिछले सीजन के कुछ मुकाबलों के बाद बाहर हो जाने वाले गायकवाड़ वापस आ चुके हैं. ऐसे में वे कप्तानी करते नजर आ सकते हैं. धोनी की गैरमौजूदगी में गायकवाड़ पर दबाव निश्चित तौर पर रहेगा. हालांकि, संजू सैमसन की मौजूदगी से उनको राहत जरूर मिल सकती है. संजू सैमसन शुरुआती मुकाबलों में विकेटकीपर की भूमिका में नजर आ सकते हैं.

ज़रूर पढ़ें