IPL 2026 के प्लेऑफ में पहुंचेंगी ये 4 टीमें, पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कर दी चौंकाने वाली भविष्यवाणी

IPL 2026: आईपीएल 2026 के शुरू होंने से पहले भारतीय पूर्व क्रिकेटर अभिनव मुकुंद ने बड़ी भविष्यवाणी की है. उन्होंने उन चार टीमों का नाम बताया है, जो आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में पहुंचेंगी.
IPL 2026

आईपीएल 2026

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के आगाज में दो दिन का समय बचा हुआ है. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 28 मार्च को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मेगा इवेंट के शुरू होंने से पहले भारतीय पूर्व क्रिकेटर अभिनव मुकुंद ने बड़ी भविष्यवाणी की है. उन्होंने उन चार टीमों का नाम बताया है, जो आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में पहुंचेंगी.

IPL 2026 के प्लेऑफ में पहुंचेंगी कौन सी 4 टीमें?

दरअसल हाल ही में टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी अभिनव मुकुंद ने एबी डिविलियर्स के यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए उन 4 टीमों के नाम बताए हैं, जो उनके हिसाब से आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में पहुंच सकती हैं. अभिनव मुकुंद के मुताबिक डिफेंडिंग चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू, पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीम इस सीजन प्लेऑफ में पहुंचने की प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं.

यह भी पढ़ें: IPL 2026 Schedule: बीसीसीआई ने जारी किया IPL 2026 के दूसरे फेज का शेड्यूल, रायपुर में खेले जाएंगे RCB के 2 मुकाबले

IPL 2025 में कैसा रहा इन टीमों का प्रदर्शन

आईपीएल 2025 में इन चारों टीमों के प्रदर्शन की बात करें, तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने पिछले सीजन रजत पाटीदार की कप्तानी में अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था. वहीं पंजाब किंग्स की बात करें तो पिछले सीजन टीम ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई थी. हालांकि किताबी मुकाबले में उन्हें आरसीबी के हाथों 6 रन से हार का सामना करना पड़ा था.

आईपीएल 2025 में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के प्रदर्शन की बात करें तो पिछले सीजन एमआई की टीम प्लेऑफ में पहुंची थी. लेकिन क्वालिफायर 2 में उसे पंजाब किंग्स के हाथों 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पिछला सीजन कुछ खास साबित नहीं हुआ. इस सीजन सीएसके की टीम अंक तालिका पर 10वें नंबर पर रही. हालांकि इस बार टीम पूरी तरह बदली नजर आ रही है.

ज़रूर पढ़ें