IPL 2026 के बीच दिग्गज क्रिकेटर ने छोड़ा MI का साथ, सालों का रिश्ता किया खत्म
रॉबिन सिंह
Mumbai Indians: आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच मुंबई इंडियंस की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं. टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बीच दिग्गज पूर्व क्रिकेटर रॉबिन सिंह ने मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ दिया है. उन्होंने मुंबई के साथ अपना 16 साल पुराना रिश्ता आधिकारिक तौर पर खत्म कर दिया है.
रॉबिन सिंह ने छोड़ा MI का साथ
भारतीय पूर्व ऑलराउंडर रॉबिन सिंह 2010 में मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े थे. वे 2022 से मुंबई के आईपीएल सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा थे. लेकिन अब उन्होंने मुंबई के साथ अपना रिश्ता खत्म कर दिया है. रॉबिन ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है. साथ ही उन्होंने बताया है कि आईपीएल के साथ ही वे आईएलटी20 की फ्रेंचाईजी एमआई एमिरेट्स से भी अपना नाता तोड़ रहे हैं. वह अब मुंबई इंडियंस में कोई भूमिका निभाते नहीं दिखेंगे.
I’d like to share that I have officially parted ways with the Mumbai Indians. Although I have not been part of their IPL staff since 2022 , as of this year also with their team in the Emirates league.
— Robin Singh (@robinsingh1409) May 15, 2026
Thank you to the entire MI family and the fans for the support through this…
यह भी पढ़ें: MI के लिए सिरदर्द बने नमन धीर, IPL 2026 में सबसे ज्यादा कैच छोड़कर दर्ज कराया शर्मनाक रिकॉर्ड
सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी
रॉबिन सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि ‘मैं यह बताना चाहता हूं कि मैंने आधिकारिक तौर पर मुंबई इंडियंस से नाता तोड़ दिया है. हालांकि, मैं 2022 से आईपीएल में उनके सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा नहीं था, लेकिन अब तक मैं एमिरेट्स लीग में उनकी टीम के साथ था. साल 2010 से मेरे इस शानदार सफर में सहयोग के लिए पूरे मुंबई इंडियंस के परिवार और फैंस को शुक्रिया!!!आने वाले सालों के लिए फ्रेंचाइजी को शुभकामनाएं.’
रॉबिन सिंह क्रिकेट करियर
62 वर्षीय पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन सिंह ने भारत के लिए 136 वनडे मैच खेले है. जिसमें उन्होंने 2336 रन बनाए हैं. वहीं गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 69 विकेट लिए हैं. रॉबिन की गिनती भारत के बेहतरीन फील्डर्स में की जाती है. रॉबिन 2007 टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा भी थे.