IPL 2026: प्लेऑफ से पहले और खतरनाक हुई RCB! विराट कोहली का साथ देने लौट रहा है ये घातक ओपनर
फिल साल्ट
RCB: आईपीएल 2026 में प्लेऑफ से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को बड़ी खुशखबरी मिली है. टीम के विस्फोटक ओपनर फिल साल्ट इंजरी से रिकवर हो गए हैं और वह जल्द ही आरसीबी खेमे से जुड़ सकते हैं. उनकी वापसी की खबर ऐसे समय में आई है जब आरसीबी पहले से ही शानदार फॉर्म में चल रही है और खिताब जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है. साल्ट की एंट्री से टीम की बल्लेबाजी और भी मजबूत हो जाएगी, खासकर विराट कोहली के साथ उनकी ओपनिंग जोड़ी विरोधी टीमों के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकती है.
इंजरी के चलते बाहर हुए थे फिल साल्ट
रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल साल्ट इस हफ्ते के आखिरी में भारत लौटने वाले हैं. ESPNcricinfo की रिपोर्ट के मुताबिक साल्ट उंगली की चोट के कारण पिछले कुछ आईपीएल मैचों से बाहर थे। लेकिन अब वह जल्द ही वापसी करेंगे. बता दें, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के स्टार ओपनर फिल साल्ट 18 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल हो गए थे. इस मैच में बाउंड्री बचाने की कोशिश में उनकी बाएं हाथ की उंगली में चोट लग गई थी. इस चोट के इलाज के लिए साल्ट इंग्लैंड लौट गए थे, लेकिन अब रिपोर्ट्स के मुताबिक वह जल्द ही आरसीबी की टीम के साथ जुड़ सकते हैं. प्लेऑफ से ठीक पहले उनका वापस आना बेंगलुरू के लिए किसी बड़े बोनस से कम नहीं माना जा रहा है.
A big boost for RCB ahead of the playoffs
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) May 20, 2026
▶️ https://t.co/pq2Hcm6Qww pic.twitter.com/C7bXY5NpiK
यह भी पढ़ें: किस खतरनाक बीमारी से जूझ रहे थे Virat Kohli? फिर राहुल द्रविड़-विक्रम राठौर कैसे बने सहारा
आरसीबी को कई बार दिलाई मजबूत शुरुआत
29 वर्षीय इंग्लिश बल्लेबाज फिल साल्ट ने इस सीजन में कई मैचों में तूफानी शुरुआत दिलाकर आरसीबी को मजबूत स्थिति में पहुंचाया है. उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने पावरप्ले में विपक्षी गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाया. वहीं उनके ओपनिंग पार्टनर विराट कोहली भी इन दिनों शानदार लय में नजर आ रहे हैं. ऐसे में दोनों की जोड़ी एक बार फिर मैदान पर धमाल मचा सकती है.
IPL 2026 में कुछ ऐसा रहा प्रदर्शन
आईपीएल 2026 में इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज फिल साल्ट ने आरसीबी के लिए अब तक सिर्फ 6 मैच ही खेले हैं. इसके बाद चोटिल होकर वह बाहर हो गए. अब तक खेले गए 6 मुकाबलों में उन्होंने 168.33 के स्ट्राइक रेट से 202 रन बनाए हैं. जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं.