ईशान किशन ने जड़ा ऐसा छक्का, स्टेडियम के बाहर पहुंच गई गेंद, VIDEO वायरल
ईशान किशन
Ishan Kishan Smashed Six: भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरू में खेले गए बारिश से प्रभावित पांचवें टी20 मैच में ईशान किशन ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में ईशान ने 10 गेंदों में 30 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. इस दौरान उन्होंने एक ऐसा छक्का जड़ा कि गेंद स्टेडियम के बाहर चली गई.
ईशान किशन ने जड़ा शतक
दरअसल, बारिश से प्रभावित यह मुकाबला देरी से शुरू हुआ और 9-9 ओवर तक सीमित इस मैच में पहले ही ओवर से बाउंड्री बरस पड़ीं. इस दौरान सबसे ताबड़तोड़ बलेलबाजी की भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने, जिन्होंने दूसरे ओवर में ही चौके-छक्कों की झड़ी लगा दी. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को अभिषेक शर्मा के रूप में पहला झटका लगा.
ROOF? CONSIDER IT CLEARED! 😌 #IshanKishan went big, sending Romario Shepherd’s delivery 𝙤𝙪𝙩 𝙤𝙛 𝙩𝙝𝙚 𝙜𝙧𝙤𝙪𝙣𝙙! 🤯 #INDvWI 5th T20I | LIVE NOW 👉 https://t.co/gTLfW1nlUI https://t.co/qXnWpzZor9
— Star Sports (@StarSportsIndia) October 17, 2026
इसके बाद ईशान किशन की एंट्री हुई. भारत की पारी के दौरान ईशान ने दूसरे ओवर में जबरदस्त बल्लेबाजी की और रोमारियो शेफर्ड के खिलाफ 2 छक्के और 2 चौके जड़ दिए. शेफर्ड की गेंद पर ईशान ने एक ऐसा छक्का जड़ा कि गेंद डीप स्क्वॉयर लेग के बाहर पहुंच गई और गेंद स्टेडियम के बाहर पहुंच गई. इसके बाद अंपायर को दूसरी गेंद मंगवानी पड़ी.
बारिश के कारण रद्द हुआ मैच
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया है. बेंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया यह मैच बारिश के कारण 9-9 ओवर का हुआ. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 7.4 ओवर में पांच विकेट खोकर 118 रन बना दिए थे. मगर बारिश ने एक बार फिर मैच में खलल डाल दिया. इसके बस मुकाबला दोबारा शुरू नहीं हो सका.जिसकी वजह से सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई.