टी20 के नए किंग बने जॉस बटलर, 20 गेंदों में जड़ी फिफ्टी, बने नंबर-1 बल्लेबाज

Jos Buttler: द हंड्रेड में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जॉस बटलर ने वेल्श फायर के खिलाफ तूफ़ानी बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया है. वह टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.
Jos Buttler

जॉस बटलर

Jos Buttler: इंग्लैंड के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज जॉस बटलर टी20 क्रिकेट के नए किंग बन गए हैं. हाल ही में द हंड्रेड में खेले गए एक मुकाबले में उन्होंने महज 20 गेंदों में शानदार फिफ्टी जड़ी. इसी के साथ वह टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने वेस्टइंडीज के दिग्गज कीरोन पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ते हुए यह उपलब्धि अपने नाम की।

20 गेंदों में जड़ी फिफ्टी

दरअसल हाल ही में द हंड्रेड में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के लिए खेलते हुए इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जॉस बटलर ने वेल्श फायर के खिलाफ तूफ़ानी बल्लेबाजी की और महज 20 गेंदों में 51 रन की विस्फोटक पारी खेली. मैनचेस्टर में खेले गए इस मुकाबले में बटलर ने 3 छक्के जड़ते ही इतिहास रच दिया. मार्को जानसेन की गेंद पर पहला छक्का जड़ते ही उन्होंने वेस्टइंडीज के दिग्गज कीरोन पोलार्ड का 14,803 टी20 रनों का आंकड़ा पार कर लिया.

यह भी पढ़ें: भारतीय खिलाड़ियों की इंजरी से परेशान BCCI, फिटनेस प्रोग्राम में किया सुधार, सभी के लिए लागू होंगे एक जैसे नियम

टी20 के नए किंग बने जॉस बटलर

वेल्श फायर के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले गए इस मुकाबले में 51 रन बनाने के साथ ही टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इस मुकाबले से पहले उन्हें सिर्फ 22 रन की जरूरस्त थी, जो उन्होंने कुछ ही गेंदों में बना लिए. अब टी20 क्रिकेट में जॉस बटलर के नाम 522 मैचों की 492 पारियों में 14833 रन दर्ज हो गए हैं. उन्होंने इस मामले में पोलार्ड का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिनके नाम 14,803 रन दर्ज है.

कुछ ऐसा रहा मैच का हाल

द हंड्रेड में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स और वेल्श फायर के बीच खेले गए इस मुकाबले में बटलर की सुपर जायंट्स ने 9 विकेट से जीत दर्ज की. पहले बल्लेबाजी करते हुए वेल्श फायर ने 156 रनों का टारगेट दिया, जिसे टीम ने आसानी से हासिल कर लिया. मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के लिए टिम सिफर्ट ने सबसे ज्यादा 62 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि 51 रन बनाकर बनाकर बटलर लास्ट तक टिके रहे.

ज़रूर पढ़ें