मोहम्मद आमिर ने भारत के खिलाफ उगला जहर, कैफ ने याद दिलाई USA से मिली शर्मनाक हार

Mohammad Kaif: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर लगातार भारतीय टीम को लेकर विवादित बयान दे रहे हैं.
Mohammad Kaif

मोहम्मद कैफ

Mohammad Kaif: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर लगातार भारतीय टीम को लेकर विवादित बयान दे रहे हैं. पाकिस्तान के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद आमिर ने भविष्यवाणी की थी कि भारत भी सेमीफाइनल में नहीं पहुंचेगा. हालांकि टीम इंडिया ने उन्हें करारा जवाब देते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली हैं. अब भारतीय पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने आमिर के बयान पर पलटवार करते हुए यूएसए से मिली शर्मनाक हार याद दिलाई हैं.

मोहम्मद कैफ ने क्या कहा?

दरअसल, हाल में में भारतीय पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल में बात करते हुए मोहम्मद आमिर की जमकर क्लास लगाई है. कैफ का मानना है कि लोग सिर्फ इसलिए ऐसी भविष्यवाणी करते हैं, जिससे वह सुर्खियों में बने रहे. उन्होंने कहा कि, क्या आमिर सच में नहीं जानते थे कि भारत सेमीफाइनल में पहुंचेगा या नहीं? वह अच्छी तरह से जानते थे कि डिफेंडिंग चैंपियन टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंचेगी. लेकिन उन्होंने फिर भी ऐसी भविष्यवाणी की क्योंकि वह भारत से ध्यान आकर्षित करना चाहते थे. ऐसे बयान सिर्फ इसलिए दिए जाते है जिससे खबर बने. हमें उनके लेवल पर जाकर जवाब देने की जरूरत नहीं है.

यह भी पढ़ें: ये खिलाड़ी पार लगाएगा पाक टीम की नैया! PCB ने हेड कोच की पोस्ट की ऑफर

USA से मिली हार दिलाई याद

कैफ ने अपनी बात आगे बढ़ते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2024 के उस मैच का जिक्र किया, जिसमें पाकिस्तान को यूएसए के खिलाफ शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था. उस मैच में सुपर ओवर देखने को मिला था. पाकिस्तान की ओर से सुपर ओवर आमिर ने ही फेंका था. इस पर तंज कसते हुए मोहम्मद कैफ ने कहा कि, ‘यूएसए के खिलाफ सुपर ओवर में दबाव में आना स्टम्प में गेंद न डाल पाना, यह किस स्तर का प्रदर्शन है? मैं ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा, लेकिन सबने देखा था कि उस वक्त क्या हुआ था.’

ज़रूर पढ़ें