पैरा एथलीट नीरज यादव ने किया सुसाइड, डोपिंग के कारण लगा था बैन

Neeraj Yadav Suicide News: भारतीय पैरा एथलीट नीरज यादव ने सुसाइड कर लिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक नीरज ने अपने घर पर ही जहर खाकर आत्महत्या कर ली है.
NEERAJ YADAV

नीरज यादव

Neeraj Yadav Suicide News: भारतीय पैरा एथलीट नीरज यादव ने सुसाइड कर लिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक नीरज ने अपने घर पर ही जहर खाकर आत्महत्या कर ली है. नीरज के निधन की खबर पैरा-एथलेटिक्स टीम के हेड कोच एस सत्यनारायण ने दी है. बता दें, नीरज हाल ही में जापान के आइची नगोया में खेले गए एशियाई पैरा गेम्स में हिस्सा नहीं ले पाए थे क्योंकि उन पर डोपिंग का आरोप था जिसके चलते उनपर बैन लगा था.

नीरज यादव ने किया सुसाइड

एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने सुसाइड कर लिया है. 42 साल के नीरज के निधन की खबर सामने आने के बाद खेल जगत में शौक की लहर छा गई है. दिल्ली के अस्पताल में नीरज के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है. हालांकि नीरज की आत्महत्या की वजह अभी सामने नहीं आई है. लेकिन माना जा रहा है डोपिंग के कारण लगे बैन के चलते वह तनाव में थे और इसी के चलते उन्होंने यह कदम उठाया.

यह भी पढ़ें: ‘दूसरों का मेंटल हेल्थ खराब…’,अभिषेक शर्मा के मेडिटेशन पोज पर ईशान किशन ने ले लिए मजे, VIDEO वायरल

डोपिंग के कारण लगा था बैन

नीरज यादव F55 कैटेगरी में खेलते थे, जिसमें शॉट पुट, चक्का फेंक और भाला फेंक सहित बैठकर की जाने वाली खेल स्पर्धाएं शामिल हैं. आइची नगोया में खेले गए एशियाई पैरा गेम्स 2026 में नीरज हिस्सा नहीं ले पाए थे. साल 2023 में वह डोपिंग टेस्ट में फेल हो गए. इसके बाद वह एनाबॉलिक स्टेरॉयड के लिए पॉजिटिव पाए गए जिसके चलते उन्हें बैन कर दिया गया था.

एशियन पैरा गेम्स में जीते 3 गोल्ड

नीरज यादव भारत के सफल पैरा-एथलीटों में से एक रहे हैं. उन्होंने एशियन पैरा गेम्स में भारत के लिए 3 गोल्ड मेडल जीते हैं. साल 2018 में जकार्ता में खेले गए एशियाई पैरा खेलों में भाला फेंक में गोल्ड मेडल पर कब्जा किया था. इसके बाद 2023 में हांगझोउ एशियन पैरा गेम्स में उन्होंने भाला फेंक और चक्का में देश के लिए गोल्ड जीता.

ज़रूर पढ़ें