राहुल द्रविड़ के बेटे समित का धमाका, 360° बल्लेबाजी से लूटी महफिल, VIDEO वायरल

Samit Dravid: राहुल द्रविड़ के बड़े बेटे समित द्रविड़ इन दिनों घरेलू क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं. हाल ही में समित की आक्रामक बल्लेबाज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा.
Samit Dravid

समिट द्रविड़

Samit Dravid: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ की शानदार बल्लेबाजी के दुनिया भर में करोड़ों फैंस हैं. अब उनकी विरासत को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी उनके दोनों बेटे संभालते नजर आ रहे हैं. उनके बड़े बेटे समित द्रविड़ इन दिनों घरेलू क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं. हाल ही में समित की आक्रामक बल्लेबाज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा, जिसमें वह मैदान के चारों ओर जबरदस्त शॉट्स खेलते नजर आ रहे हैं.

समित द्रविड़ की शानदार बल्लेबाजी

टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ के बेटे समित द्रविड़ लगातार अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से पहचान बना रहे हैं. महाराजा ट्रॉफी कर्नाटक स्टेट एसोसिएशन टी20 ट्रॉफी में 1 जुलाई को खेले गए मुकाबले में समित ने ऐसी आक्रामक बल्लेबाजी का नमूना पेश किया की सोशल मीडिया पर उनकी खूब चर्चा हो रही है.

कल्याणी बेंगलुरू ब्लास्टर्स की ओर से खेलते हुए 20 वर्षीय इस बल्लेबाज ने 3 गेंदों में 32 रन की पारी खेली. उनकी इस पारी में 6 चौके शामिल रहे. इस दौरान समित ने मैदान के चारों ओर जबरदस्त शॉट्स खेले. अपनी पारी के दौरान उन्होंने बैकफुट कट, पुल शॉट, कवर ड्राइव और लॉफ्टेड जैसे कई बेहतरीन स्ट्रोक खेले.

यह भी पढ़ें: IND vs SL: 9 साल बाद श्रीलंका में टेस्ट खेलेगी टीम इंडिया, जानें कब और कहां होंगे मुकाबले

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बल्लेबाजी का वीडियो

बता दें, कल्याणी बेंगलुरू ब्लास्टर और हुबली टाइगर के बीच खेले गए मुकाबले में समित द्रविड़ ने रोहन पाटिल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 70 रन की अहम साझेदारी की. सोशल मीडिया पर समित की बल्लेबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. उनकी बल्लेबाजी में कहीं न कहीं उनके पिता राहुल द्रविड़ की तकनीक और क्लास की झलक भी नजर आ रही है.

कुछ ऐसा रहा मैच का हाल

हुबली के KSCA क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए कल्याणी बेंगलुरू ब्लास्ट ने 204 रन का लक्ष्य दिया. जवाब में हुबली टाइगर्स 201 रन ही बना सकी और कल्याणी बेंगलुरू ने यह मुकाबला 2 रन से जीत लिया.

ज़रूर पढ़ें