न्यूजीलैंड दौरे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, ऋषभ पंत हुए बाहर, BCCI ने किया कंफर्म

India Squad Selection Blow: न्यूजीलैंड दौरे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इंजरी के चलते दौरे पर होने वाले शुरुआती दो मुकाबलों से बाहर हो गए हैं.
Rishabh Pant

ऋषभ पंत

India Squad Selection Blow: भारतीय मेंस क्रिकेट टीम को जल्द ही न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. जहां दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी20, 5 मैचों की वनडे और 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. भारत के इस दौरे की शुरुआत 22 अक्टूबर को पहले टी20 मैच के साथ होगी. इस दौरे के शुरू होने से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इंजरी के चलते दौरे पर होने वाले शुरुआती दो मुकाबलों से बाहर हो गए हैं. बीसीसीआई ने उनके रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया है.

शुरुआती दो मुकाबलों से बाहर हुए पंत

दरअसल ऋषभ पंत इन दिनों इंजरी से जूझ रहे हैं. यह चोट उन्हें सितंबर में हुए ईरानी कप के दौरान रेस्ट ऑफ इंडिया की कप्तानी के समय लगी थी. मैच के दौरान पंत के बाएं हिस्से में खिंचाव आ गया था. इसी चोट के चलते उन्हें शुरुआती दो मैचों से बाहर होना पड़ा. बीसीसीआई ने बीते दिन सोमवार 11 अक्टूबर को कंफर्म करते हुए बताया कि पंत न्यूजीलैंड ए के खिलाफ होने वाले दो मैचों से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह अब विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को इंडिया ए के स्क्वाड में शामिल किया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक पंत अभी बीसीसीआई की मेडिकल टीम की देखरेख में हैं और तेजी से रिकवर कर रहे हैं. ऐसे में तीसरे मैच में उनकी उपलब्धता को लेकर बाद में फैसला लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: जीत के बाद बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे तिलक वर्मा और कुलदीप यादव, सामने आई तस्वीर

टीम की बढ़ी टेंशन

ऋषभ पंत की इसी चोट ने सीनियर टीम की चिंता बढ़ा दो है, क्योंकि न्यूजीलैंड दौरे के दौरान भारत को 19 नवंबर से कीवी टीम के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. हालांकि इस सीरीज के लिए अभी सीनियर टीम का ऐलान नहीं हुआ है. साथ ही अभी यह भी तय नहीं हुआ है कि पंत इस पूरी सीरीज से बाहर रहेंगे या नहीं.

दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले इंडिया ए को न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीन मल्टी-डे मैच खेलने हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबले 24 अक्टूबर से 10 नवंबर के बीच खेले जाएंगे. भारत के लिए यह मैच काफी अहम माने जा रहे हैं, क्योंकि इनसे ही टीम इंडिया न्यूजीलैंड की परिस्थितियों में खुद को ढालने की कोशिश करेगी.

ज़रूर पढ़ें