RR vs GT Qualifier 2: फाइनल का टिकट हासिल करने उतरेगी गुजरात-राजस्थान, जानें किन 5 खिलाड़ियों पर होगी फैंस की नजर

RR vs GT Qualifier 2: आईपीएल 2026 का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला आज 29 मई को गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा. इस मैच में फैंस की नजरें इन 5 खिलाड़ियों पर होगी.
RR vs GT

राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस

RR vs GT Qualifier 2: आईपीएल 2026 का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला आज 29 मई को गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मैच करो या मरो का होगा क्योंकि जीतने वाली टीम फाइनल में प्रवेश कर जाएगी. जबकि हारने वाली टीम का सफर यही खत्म हो जाएगा. आज हम आपको 5 ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनपर फैंस की नजरे टिकी होंगी…

किन 5 खिलाड़ियों पर होगी फैंस की नजर?

1. वैभव सूर्यवंशी

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का है. हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में उनकी धमाकेदार पारी ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. ऐसे में फैंस ये देखने के लिए उत्सुक हैं कि गुजरात के खिलाफ वह दूसरा क्वालीफायर में कैसा प्रदर्शन करेंगे. इस मैच में वैभव राजस्थान के सबसे बड़े ट्रंप कार्ड होंगे.

यह भी पढ़ें: GT VS RR Qualifier 2: बारिश बनी विलेन तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? जानें IPL नियम

2. साई सुदर्शन

दूसरा क्वालीफायर मुकाबले में फैंस की नजर गुजरात टाइटंस के स्टार ओपनर साई सुदर्शन पर भी होगी. इस सीजन सुदर्शन शानदार फॉर्म में नजर आए हैं. उन्होंने कई मौकों पर तूफानी पारी खेल गुजरात को जीत दिलाई है. हालांकि क्वालीफायर 1 में वह अपनी एक गलती के वजह से हिट विकेट हो गए थे और बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे. ऐसे में फैंस ये देखने चाहेंगे कि राजस्थान के खिलाफ इस अहम मुकाबले में उनका बल्ला चलता है या नहीं.

3. जोफ्रा आर्चर

राजस्थान रॉयल्स के स्टार तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर भी इस सीजन जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में उन्होंने घातक गेंदबाजी कर 3 अहम विकेट चटकाए थे. ऐसे में वह क्वालीफायर 2 में गुजरात के बलेलबाजों के लिए खतरा साबित हो सकते हैं.

4. शुभमन गिल

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल इस सीजन जबरदस्त फॉर्म में रहे हैं. साई सुदर्शन और गिल की सलामी जोड़ी ने कई मुकाबलों में टीम को जीत दिलाई है. ऐसे में दूसरे क्वालीफायर में गिल-सुरदर्शन की जोड़ी हिट होती है, तो राजस्थान की मुश्किलें बढ़ सकती है.

5. ध्रुव जुरेल

इस लिस्ट में आखिरी नाम राजस्थान रॉयल्स के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल का है. जुरेल इस सीजन धमाकेदार फॉर्म में हैं. उन्होंने इस सीजन कमाल की पारियां खेली है और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है. अब ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्वालीफायर 2 में उनका बल्ला चलता है या नहीं.

ज़रूर पढ़ें