अप्रैल फूल पर सचिन तेंदुलकर का मजेदार प्रैंक, दोस्त को बनाया बेवकूफ, शेयर किया मजेदार वीडियो
सचिन तेंदुलकर
Sachin Tendulkar: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले और मास्टर-ब्लास्टर के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर ने इस बार अप्रैल फूल डे के मौके पर अपने फैंस को एक अलग ही अंदाज में सरप्राइज दिया. आमतौर पर अपने शांत और सरल स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले तेंदुलकर इस बार मस्ती के मूड में नजर आए और उन्होंने अपने दोस्त के साथ एक मजेदार प्रैंक कर डाला. इस प्रैंक का वीडियो सचिन ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है, जो देखते ही देखते वायरल हो गया है.
सचिन ने शेयर किया वीडियो
सचिन ने जो वीडियो शेयर किया हैं, उसमें साफ देखा जा सकता है कि उन्होंने अपने दोस्त के साथ प्रैंक करने के लिए अपने हमशक्ल का सहारा लिया, जिससे पूरा मजाक और भी दिलचस्प बन गया. इस अनोखे आइडिया ने उनके दोस्त को पूरी तरह कन्फ्यूज कर दिया और आखिर में उनका रिएक्शन देखने लायक रहा. वीडियो शेयर करते हुए सचिन ने उसके कैप्शन में लिखा, “अगर आपने अपने दोस्तों के साथ प्रैंक नहीं किया, तो क्या वे सच में आपके दोस्त हैं?”सचिन का यह मजाकिया अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है.
Sachin Tendulkar with Suchin Yendulkar…
— alekhaNikun (@nikun28) April 1, 2026
Pranked his friends.#IPL @sachin_rt pic.twitter.com/DJ4ZcvwYKV
यह भी पढ़ें: टेस्ट क्रिकेट से संन्यास पर कोहली-रोहित का यू-टर्न? BCCI को भेजा मैसेज, जानें क्या है सच्चाई
दोस्त के साथ किया मजेदार प्रैंक
वायरल वीडियो में आगे दिखता है कि सचिन तेंदुलकर अपने हमशक्ल को कुर्सी पर बैठाकर थम्प्स-अप करने का इशारा करते हैं, जिससे पूरा सेटअप बिल्कुल असली लगता है.तभी उनका दोस्त कमरे में एंट्री करता है और कुर्सी पर बैठे शख्स को सचिन समझकर पीछे से गले लगाने की कोशिश करता है.
जैसे ही वह उस शख्स को छूता है, हमशक्ल अचानक गुस्से में रिएक्ट करता है, जिससे दोस्त पूरी तरह चौंक जाता है. बता दें, इस पूरे पल को कैमरे में कैद किया जा रहा होता है. तभी असली सचिन पीछे से हंसते हुए सामने आते हैं और तब जाकर उनके दोस्त को समझ आता है कि वह एक मजेदार प्रैंक का शिकार हो गए हैं.