USA से मुकाबला जीतकर फूले नहीं समा रहे पाक कप्तान सलमान अली आगा, कहा- हम दुनिया से अलग…
सलमान अली आग़ा
Salman Ali Agha: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में यूएसए के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद पाकिस्तान का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर है. मैच के बाद पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने ऐसा बयान दिया है, जिसने भारत के खिलाफ होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले माहौल गर्म कर दिया है. आगा ने कहा, ”हम पाकिस्तान हैं, हम चीजें अलग तरीके से करते हैं.”
USA के खिलाफ दर्ज की जीत
दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 12वां मुकाबला मंगलवार को पाकिस्तान और अमेरिका के बीच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया. इस मैच को पाकिस्तान ने 32 रन से जीत लिया है. जीत के बाद कप्तान सलमान अली आगा काफी रिलैक्स नजर आए. मैच के बाद कप्तान ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन को क्लीनिकल बताया, लेकिन साथ ही साथ यह भी स्वीकार किया कि अभी सुधार की काफी जरूरत है. आगा ने आगे कहा कि यह जीत यहां है, लेकिन टीम पूरी तरह संतुष्ट नहीं है और आने वाले मुकाबलों में और बेहतर प्रदर्शन की जरूरत है.
यह भी पढ़ें: T20 World Cup: टीम इंडिया को बड़ा झटका, अभिषेक शर्मा की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुए भर्ती
टीम की रणनीति पर सलमान आगा ने क्या कहा?
यूएसए के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेंशन में जब सलमान अली आगा से उनके व्यवहार को लेकर जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने टाल दिया. इसके बाद उन्होंने पूरी टीम के प्रयास की सरहाना की. खास तौर पर बल्लेबाजी में बीच के ओवरों में आए सुधार को उन्होंने जीत की बड़ी वजह बताया. आगा के मुताबिक बीच के ओवरों में रन गति बनाए रखना टीम की रणनीति का अहम हिस्सा था, जिसमें खिलाड़ी सफल हुए.
गेंदबाजी पर जताया भरोसा
आगा ने आगे टॉस को लेकर कहा कि, अगर हम टॉस जीतते तो भी पहले बल्लेबाजी चुनते. उनका मानना है कि पाकिस्तान की मजबूत गेंदबाजी 160-170 जैसे स्कोर को भी डिफेंड कर सकती है. उन्होंने टीम के खसस अप्रोच पर जोर देते हुए कहा, ”हम पाकिस्तान है, हम दुनिया से अलग तरीके से खेलते हैं. ”