पूर्व दिग्गजों पर टिप्पणी कर बुरे फंसे पाकिस्तानी क्रिकेटर शादाब खान! PCB ने दे दी चेतावनी
शादाब खान
Shadab Khan: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान ने अपने आखिरी ग्रुप लीग मैच में नामीबिया को हराकर सुपर-8 में एंट्री कर ली है. मैच के बाद स्टार ऑल राउंडर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व दिग्गजों को लेकर एक विवाद बयान दिया था. उनके इस बयान पर पीसीबी ने नाराजगी जताते हुए इसे अनुचित बताया है और उन्हें चेतावनी दी है.
शादाब खान ने क्या कहा था?
दरअसल, भारत के खिलाफ 61 रन से हार झेलने के बाद पाकिस्तानी टीम को कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. उनके पूर्व दिग्गज टीम के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर लगातार सवाल उठा रहे हैं. अब नामीबिया के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद शादाब खान ने इन आलोचनाओं का जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि जो हमने किया वो हमारे पूर्व दिग्गज भी नहीं कर पाए हैं. उन्होंने (पूर्व दिग्गज) अपने समय में वर्ल्ड कप में भारत को नहीं हराया था. हमने ही 2021 वर्ल्ड कप में भारत को हराया था.
यह भी पढ़ें: भारत के हाथों हार के बाद आपस में भिड़े पाकिस्तानी खिलाड़ी, बासित अली बोले- सकलैन की जेब में 10 शादाब…
PCB ने दी चेतावनी
शादाब खान के इस बयान पर अब पीसीबी ने नाराजगी जताई है. बोर्ड ने टीम मैनेजर नवीद चीमा के माध्यम से शादाब खान को चेतावनी दी है. चीमा ने शादाब से फोन पर बात कर बताया है कि उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मर्यादा पार की है. बोर्ड का कहना है कि खिलाड़ियों को ऐसे बयान देने से बचना चाहिए जिससे पूर्व दिग्गजों की छवि पर प्रभाव पड़े. पीसीबी ने खिलाड़ियों को सलाह दी है कि मीडिया से बातचीत के दौरान आप संयम बरतें और अपने बयान सिर्फ मैच प्रदर्शन तक ही सीमित रखें. बोर्ड ने यह भी साफ किया है कि अगर भविष्य में कोई भी खिलाड़ी मर्यादा को लांघता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.