‘मैंने तो कहीं से कुछ नहीं सुना…’, वैभव सूर्यवंशी की पॉपुलैरिटी पर ये क्या बोल गए श्रेयस अय्यर
श्रेयस अय्यर और वैभव सूर्यवंशी
Vaibhav Sooryavanshi: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 1 जून को डरहम काउंटी के घरेलू मैदान रिवरसाइड स्टेडियम (चेस्टर-ले-स्ट्रीट) में खेला जाएगा. इस मैच से पहले भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है, जिससे यह साफ हो गया है कि इंग्लैंड के खिलाफ भी वैभव बेंच गर्म करते नजर आएंगे. वैभव की पॉपुलैरिटी पर अय्यर का कहना है कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं हैं.
वैभव सूर्यवंशी पर क्या बोले गए श्रेयस अय्यर?
दरअसल भारत बनाम इंग्लैंड पहले टी20 मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि सोशल मीडिया पर अपने साथियों के बारें में हो रही चर्चाओं पर वह ध्यान नहीं देते हैं. हालांकि अय्यर ने भरोसा जताया है कि जब वैभव को भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में मौका मिलेगा, तो वह शानदार परदर्शन करेंगे. वैभव को लेकर लगातार बढ़ रही चर्चाओं के बीच भारतीय टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर का कहना है कि उन्हें इस बारें में कोई जानकारी नहीं हैं, क्योंकि वह न तो खबरें देखते हैं और न ही सोशल मीडिया ट्रेंड्स को फॉलो करते हैं.
🚨 Peak Jealousy Towards 15-Year-Old Vaibhav Suryavanshi?
— Shivangi Choudhary (@TweetShivangiii) June 30, 2026
A reporter asked Shreyas Iyer about the buzz around Vaibhav Suryavanshi.
Shreyas replied:
"I haven't heard anything. I don't follow it."
That response felt surprisingly cold, especially when talking about a 15-year-old… pic.twitter.com/J77AKnf6N8
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: क्या पहले टी20 मैच में बारिश बन जाएगी विलेन? जानें कैसा रहेगा चेस्टर-ले-स्ट्रीट का मौसम
वैभव के डेब्यू पर क्या बोले श्रेयस?
प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब श्रेयस अय्यर से वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर सवाल किया गया तो, उन्होंने कहा,’किसी को नहीं पता कल क्या होने वाला है. हमें भी नहीं पता कि हम क्या करेंगे. यह काफी गोपनीय है. इस दौरान अय्यर ने कहा, ‘हम टीम में इस पर बात करते हैं. हम सभी को नहीं बता सकते कि क्या संयोजन लेकर उतरेंगे क्योंकि इससे विरोधी टीम को भी पता चल जाएगा. वह युवा खिलाड़ी है और उसे जब भी प्लेइंग 11 में मौका मिलेगा, वह अच्छा खेलेगा.’
पॉपुलैरिटी पर क्या बोले श्रेयस अय्यर?
हाल ही में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने उनकी जमकर तारीफ की थी और वैभव को स्पेशल टैलेंट बताया था. केंद्रीय मंत्री के इस पोस्ट के बाद अटकलें आई कि वैभव टीम इंडिया के लिए टी20 डेब्यू करेंगे. हालांकि, टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि वह इस बारे में कोई भी चर्चा फॉलो नहीं कर रहे थे. अय्यर का कहना है कि,”मैंने तो कहीं से कुछ नहीं सुना. सच में! मुझे पता ही नहीं. न मैं न्यूज फॉलो करता हूं और न में यह फॉलो करता हूं कि इंस्टाग्राम में क्या चल रहा है.