एशियन गेम्स फाइनल में शतक से चूकीं स्मृति मंधाना, फिर भी T20 इंटरनेशनल में रच दिया इतिहास
स्मृति मंधाना
Smriti Mandhana Missed Century: एशियन गेम्स 2026 के विमेंस क्रिकेट फाइनल में भारतीय उपकप्तान स्मृति मंधाना का बल्ला जमकर बोला है. श्रीलंका के खिलाफ इस मुकाबले में मंधाना ने तूफानी बल्लेबाजी कर एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह बड़े मैच की खिलाड़ी हैं. टीम इंडिया की ओर से ओपनिंग करने उतरी मंधाना ने इस मैच में 45 गेंदों में 79 रन की विस्फोटक पारी खेली. भले ही मंधाना इस मैच में शतक जड़ने से चूक गई हैं, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ 2 छक्के जड़ते ही उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 11 हजार रन पूरे कर इतिहास रच दिया है.
स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026 के फाइनल (गोल्ड मेडल मैच) में टीम इंडिया की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना ने 45 गेंदों में 79 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 7 छक्के शामिल रहे. इस दौरान स्मृति ने 30 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. श्रीलंका के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन कर स्मृति ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 11 हजार रन पूरे कर इतिहास रच दिया है. वह अब विमेंस क्रिकेट में 11 हजार रन पूरे करने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं.
𝗙𝗜𝗥𝗦𝗧 𝗪𝗢𝗠𝗔𝗡 𝗧𝗢 𝗦𝗖𝗢𝗥𝗘 1️⃣1️⃣,0️⃣0️⃣0️⃣ 𝗜𝗡𝗧𝗘𝗥𝗡𝗔𝗧𝗜𝗢𝗡𝗔𝗟 𝗥𝗨𝗡𝗦 🌟 Smriti Mandhana with another magnificent milestone to her name 🫡 Updates ▶️ https://t.co/x367kJHmrc #TeamIndia | #AsianGames https://t.co/QJ3B4hYXYh
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 22, 2026
तोड़ा मिताली राज का रिकॉर्ड
विमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भारतीय पूर्व दिग्गज बल्लेबाज मिताली राज के नाम दर्ज था. मिताली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 10868 रन बनाए थे. अब स्मृति मंधाना ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 11060 रन बनाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. मंधाना ने अपने 308वें इंटरनेशनल मैच में यह उपलब्धि अपने नाम कर ली है.
मंधाना-शैफाली ने रचा इतिहास
श्रीलंका के खिलाफ फाइनल मुकाबले में स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है. मंधाना और शैफाली की जोड़ी पहले से ही विमेंस टी20 इंटरनेशनल में एकसाथ सबसे ज्यादा पार्टनरशिप रन बनाने वाली जोड़ी थी. इस मुकाबले में दोनों ने एकसाथ मिलकर 4 हजार रनों की पार्टनरशिप पूरी कर ली है. यह दोनों दुनिया में किसी भी विकेट के लिए टी20 इंटरनेशनल में ऐसा करने वाली पहली जोड़ी बन गई है.