SRH vs RCB: हैदराबाद के बल्लेबाजों का धमाका, अभिषेक-ईशान-क्लासेन ने IPL में रचा इतिहास

SRH vs RCB: आईपीएल 2026 के 66वें मुकाबले में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेंन की तिकड़ी ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए बड़ा इतिहास रच दिया है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ इस मैच में तीनों बल्लेबाजों ने फिफ्टी प्लस रन बनाकर एक खास लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया है. अभिषेक-ईशान-क्लासेन की […]
Sunrisers Hyderabad

सनराइजर्स हैदराबाद

SRH vs RCB: आईपीएल 2026 के 66वें मुकाबले में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेंन की तिकड़ी ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए बड़ा इतिहास रच दिया है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ इस मैच में तीनों बल्लेबाजों ने फिफ्टी प्लस रन बनाकर एक खास लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया है.

अभिषेक-ईशान-क्लासेन की तिकड़ी ने रचा इतिहास

दरअसल सनराइजर्स हैदराबाद के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन की तिकड़ी ने इस सीजन में 1500 से ज्यादा रन ठोक दिए हैं. खास बात यह है कि इन तीनों बल्लेबाजों ने मौजूदा सीजन में 500 से ज्यादा रन बनाकर एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. आईपीएल इतिहास में हैदराबाद ऐसा करने वाली सिर्फ दूसरी टीम बन गई है, जिसके तीन बल्लेबाजों ने एक ही सीजन में 500+ रन बनाए हैं. इससे पहले यह कारनामा आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस की तिकड़ी शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जॉस बटलर ने किया था.

यह भी पढ़ें: IPL 2026: प्लेऑफ से पहले KKR को बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी चोटिल होकर सीजन से हुआ बाहर

ऑरेंज कैप की रेस में तीनों खिलाड़ी

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए इस सीजन में ये तीनों बल्लेबाज शानदार फॉर्म में फॉर्म में नजर आए. इसी के साथ यह तीनों बल्लेबाज ऑरेंज कैप की रेस में शामिल हैं. अभिषेक शर्मा ने कई मैचों में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से हैदराबाद को तेज शुरुआत दिलाई. अब तक खेले गए 14 मैचों में अभिषेक 563 रन बनाकर ऑरेंज कैप की रेस में पांचवें नंबर पर चल रहे हैं. जबकि ईशान किशन ने मध्यक्रम में आकार तेजी से रन बनाए हैं. इस सीजन 14 पारियों में ईशान के बल्ले से 556 रन निकले हैं. वहीं, हेनरिक क्लासेन 14 पारियों में 606 रन के साथ ऑरेंज कैप की रेस में तीसरे नंबर पर हैं.

हैदराबाद ने बनाए 255 रन

इस शानदार रिकॉर्ड के साथ सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी आईपीएल 2026 की सबसे खतरनाक बल्लेबाजी लाइनअप साबित हुई है. आरसीबी के खिलाफ सीजन के आखिरी लीग मैच में हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 255 रन बनाए. हैदरबाद के लिए अभिषेक शर्मा ने 56, ईशान किशन ने 79 और हेनरिक क्लासेन 51 रनों की तूफानी पारी खेली.

ज़रूर पढ़ें