T20 WC 2026: इंग्लैंड के खिलाफ हारने के बाद भी सेमीफाइनल में पहुंच सकता है पाकिस्तान, जानें क्या है समीकरण
पाकिस्तान
T20 WC 2026: इंग्लैंड के खिलाफ पल्लिकेले में खेले गए सुपर-8 मुकाबले में पाकिस्तान को 2 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के साथ पाक टीम के लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई है. हालांकि, इसके बावजूद वे सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर सकते हैं. अब दो समीकरण से ही पाक टीम नॉकआउट में पहुंच सकती है.
कैसे सेमीफाइनल में पहुंचेगी पाकिस्तान?
पाकिस्तान के खिलाफ यह मैच जीतकर इंग्लैंड ने ग्रुप-2 में सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है. ऐसे में अब इस ग्रुप में सिर्फ एक जगह बची है और पाकिस्तान की किस्मत अन्य टीमों की जीत पर निर्भर करती है. सुपर-8 चरण में पाकिस्तान का अब एक मैच बचा है, उन्हें अपना आखिरी मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ खेलना है. पाक टीम को अगर सेमीफाइनल में पहुंचना है तो उन्हें हर हाल में यह मुकाबला जितना होगा. अगर वह यह मैच हरती है तो टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी.
क्या है समीकरण?
- सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तान की किस्मत अब दूसरी टीमों की जीत पर निर्भर कर रही है.
- ग्रुप-2 में आज न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच होने वाले मुकाबले के लिए पाक उम्मीद करेगा कि श्रीलंका यह मैच जीत जाए.
- इसके अलावा इंग्लैंड भी कीवी टीम के खिलाफ अपना आखिरी मैच जीते.
- अगर ऐसा होता है तो पाकिस्तान की श्रीलंका पर जीत के साथ 3 अंक हो जाएंगे, जबकि न्यूजीलैंड के 1 और श्रीलंका के 2 पॉइंट्स होंगे और पाकिस्तान सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगा.
श्रीलंका के खिलाफ करो या मरो का मैच
पाकिस्तान को सुपर-8 चरण में अपना आखिरी मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ 28 फरवरी को पल्लिकेले में ही खेलना है. यह मैच पाकिस्तान के लिए किस्मत लिखने वाला साबित होगा, इस मैच में पाकिस्तान अपना रन रेट भी सुधारना चाहेगा जो फिलहाल -0.461 रन. इंग्लैंड के खिलाफ हार झेलने के बाद पाकिस्तान ग्रुप-2 की अंक तालिका में तीसरे पायदान पर है.