T20 World Cup 2026: हार्दिक पंड्या का बड़ा कारनामा, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय ऑलराउंडर

T20 World Cup 2026: हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पंड्या पहले ही टी20 क्रिकेट में 200 से ज्यादा विकेट ले चुके है. ऐसे में 6000 रन का आंकड़ा पार करते ही उन्होंने अपने नाम एक नया रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है.
Hardik Pandya

हार्दिक पंड्या

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का अपना आखिरी ग्रुप लीग मैच भारत ने नीदरलैंड के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला था. इस मैच को टीम इंडिया ने 17 रन से जीतकर टूर्नामेंट में लगातार चौथी जीत दर्ज कर ली है. इस मुकाबले में भारतीय हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पंड्या ने 30 रन की अहम पारी खेली. इस पारी के साथ उन्होंने अपने नाम एक नई उपलब्धि हासिल कर ली है.

पूरे किए 6000 रन

नीदरलैंड के खिलाफ 30 रन की पारी खेल हार्दिक पंड्या ने टी20 क्रिकेट में अपने 6000 रन पूरे कर लिए है. अपनी पारी के दौरान जैसे ही उन्होंने 28 रन बनाए, वैसे ही उनके 6000 रन पूरे हो गए. इसी के साथ वह टी20 क्रिकेट में भारत के लिए 6000 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले भारत के 17वें खिलाड़ी बन गए हैं.

यह भी पढ़ें: पूर्व दिग्गजों पर टिप्पणी कर बुरे फंसे पाकिस्तानी क्रिकेटर शादाब खान! PCB ने दे दी चेतावनी

ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय ऑलराउंडर

बता दें, हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पंड्या पहले ही टी20 क्रिकेट में 200 से ज्यादा विकेट ले चुके है. ऐसे में 6000 रन का आंकड़ा पार करते ही उन्होंने अपने नाम एक नया रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है. वह टी20 क्रिकेट में 6000 से ज्यादा रन और 200 से ज्यादा विकेट लेने वाले पहले भारतीय ऑलराउंडर बन गए है. दुनिया में यह रिकॉर्ड आंद्रे रसल, शेन वॉटसन और शाकिब अल हसन जैसे दिग्गजों के नाम दर्ज है. लेकिन भारत के लिए यह कारनामा करने वाले पंड्या पहले ऑल राउंडर बन गए हैं.

हार्दिक पंड्या टी20 करियर

भारतीय स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के टी20 करियर की बात करें तो उन्होंने इस फॉर्मैट में अब तक खेले 323 टी20 मुकाबलों की 279 पारियों में 6008 रन बना लिए हैं. वहीं गेंदबाजी में उन्होंने 222 विकेट झटके हैं. इसके अलावा टी20 इंटरनेशनल के 133 मैचों की 104 पारियों में उन्होंने 2152 रन बनाए, जबकि गेंदबाजीमें वह 110 विकेट ले चुके हैं.

ज़रूर पढ़ें