T20 World Cup 2026: एजबेस्टन में भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, जानें हेड-टू हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा भारी
भारत बनाम पाकिस्तान
IND W vs PAK W T20 WC 2026: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 12 जून से होने जा रहा है. इस मेगा इवेंट में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ करेगी. दोनों टीमों के बीच यह हाई-वोल्टेज मुकाबला एजबेस्टन के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा. इस मैच से पहले आइए जानते हैं दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड्स के बारे में…
भारत-पाकिस्तान में किसका पलड़ा भारी?
भारत और पाकिस्तान के बीच महिला टी20 इंटरनेशनल मैचों में टीम इंडिया का दबदबा हमेशा से रहा है. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने सालों से भारत को नहीं हराया है. दोनों देशों की महिला टीमों के बीच कभी भी टी20 फॉर्मैट में कोई बाइलेटरल सीरीज नहीं खेली गई है. दोनों टीमें सिर्फ आईसीसी इवेंट्स में ही एक-दूसरे के खिलाफ खेलटी हैं.
यह भी पढ़ें: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 की प्राइज मनी का ऐलान, विजेता टीम पर होगी करोड़ों की बरसात
क्या कहते हैं आंकड़े?
भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच अब तक कुल 16 टी20 मैच खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया ने 13 मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि 3 मैचों में पाकिस्तान को जीत मिली है. टी20 वर्ल्ड कप में भी भारत का पलड़ा भारी रहा है. आईसीसी ईवेंट में दोनों टीमों कुल 8 बार आमने-सामने रही, जिसमें 6 मैचों में भारत ने जीत दर्ज की. वहीं 2 मैचों को पाकिस्तान ने अपने नाम किया. आखिरी बार टी20 वर्ल्ड कप 2024 में दोनों टीमें की भिड़ंत हुई थी, जिसमें भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया था.
वर्ल्ड कप में दोनों टीमों का प्रदर्शन
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों का प्रदर्शन काफी अलग रहा है. इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम कई बार नॉकआउट स्टेज तक पहुंची हैं, जबकि पाकिस्तान की टीम लीग स्टेज से आगे बढ़ने में भी संघर्ष करते नजर आती है.