U19 WC Final: 15 चौके, 15 छक्के…वैभव सूर्यवंशी ने फाइनल में कूट दिए 175 रन, कई रिकॉर्ड्स ध्वस्त
वैभव सूर्यवंशी
U19 WC Final: भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर-19 वनडे वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है. इस मैच में भारतीय युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया. उन्होंने महज 55 गेंद पर शतक जड़ा और आखिर में 175 रन बनाकर आउट हुए.
वैभव सूर्यवंशी ने ठोका दूसरा सबसे तेज शतक
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बल्ला जमकर बोला है. फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ वैभव ने 80 गेंदों पर 175 रन कि तूफ़ानी पारी खेली है. जबकि 55 गेंद पर शतक पूरा किया. इस शतक के साथ ही उन्होनें अंडर-19 वर्ल्ड कप का दूसरा सबसे तेज शतक जड़ दिया. वैभव ने अपनी पारी में 15 चौके और 15 छक्के जड़े.
यह भी पढ़ें: IND vs PAK मैच विवाद पर श्रीलंका ने पाकिस्तान को याद दिलाया ‘एहसान’, PCB को लिखा लेटर
छक्कों का शतक किया पूरा
अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में उन्होंने अंडर-19 वनडे क्रिकेट में 100 छक्के पूरे कर लिए. ऐसा करने वाले वह दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं. इसी के साथ वैभव ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. वैभव ने आज अपनी पारी के दौरान 15 गगनचुंबी छक्के जड़े.
ऐसा करने वाले बने तीसरे भारतीय
आपको बता दें, वैभव सूर्यवंशी अंडर-19 वर्ल्ड कप में शतक जड़ने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए है. उनसे पहले उन्मुक्त चंद और मनजोत कालड़ा यह कारनामा कर चुके हैं. फाइनल मुकाबले में वैभव ने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए है. इसी के साथ वह अंडर-19 वर्ल्ड कप मैच की पारी में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए है. वैभव ने अपनी शतकीय पारी में 15 छक्के जड़कर ऑस्ट्रेलिया के माइकल हिल का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है. माइकल ने एक ही पारी में 12 छक्के जड़े थे.