ODI WC 2027 खेलने को लेकर विराट कोहली का बड़ा बयान, बोले-इतनी मेहनत करने के बाद भी…

ODI WC 2027: आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने साल 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप खेलने को लेकर बड़ा बयान दिया है.
Virat Kohli

विराट कोहली

ODI WC 2027: आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने साल 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप खेलने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि अगर खेल के प्रति उनकी ईमानदारी और समर्पण के बावजूद उन्हें बार-बार अपनी मेहनत और अहमियत साबित करने के लिए मजबूर किया जाता है, तो वह जगह उनके लिए नहीं हैं.

ODI WC 2027 खेलने पर क्या बोले विराट कोहली?

दरअसल हाल ही में अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी आरसीबी के एक पॉडकास्ट पर बात करते हुए विराट कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने भविष्य और वनडे वर्ल्ड कप 2027 खेलने को लेकर खुलकर बात की है. किंग कोहली की इस बातचीत का वीडियो फ्रेंचाइजी ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है. पॉडकास्ट में कोहली ने कहा,”मेरा नजरिया बहुत साफ है. अगर मैं उस टीम या माहौल में अपना योगदान दे सकता हूं जिसका मैं हिस्सा हूं और टीम को भी ऐसा लगता है, तो मैं जरूर खेलूंगा. लेकिन मेरी पूरी ईमानदारी और समर्पण के बावजूद अगर मुझे यह महसूस कराया जाए कि मुझे बार-बार अपनी काबिलियत और अहमियत साबित करनी है, तो मैं उस जगह पर नहीं रहूंगा.”

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश से हार के बाद पाकिस्तान पर ICC का डबल अटैक, WTC के 8 अंक कटे और लगा जुर्माना

भगवान का किया शुक्रिया

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए किंग कोहली ने कहा, ”मैं खेल के प्रति अपने नजरिए को लेकर पूरी तरह ईमानदार हूं. मैं पूरी लगन से मेहनत करता हूं. क्रिकेट करियर में सब कुछ मिलने पर उन्होंने भगवान का शुक्रगुजार किया. साथ ही उन्होंने इस मौके के लिए खुद को खुशकिस्मत और आभारी बताया.

T20 वर्ल्ड कप के बाद लिया था संन्यास

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के बाद विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास का ऐलान कर दिया था. इसके बाद पिछले साल उन्होंने टेस्ट क्रिकेट को भी हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है. विराट अब सिर्फ वनडे क्रिकेट में सक्रिय हैं ऐसे में फैंस की नजरें सिर्फ इसी बात पर टिकी हुई हैं कि वह वनडे वर्ल्ड कप 2027 में खेलेंगे या नहीं.

ज़रूर पढ़ें