क्या सच में RCB से चार्टर्ड फ्लाइट मांग रहे थे Virat Kohli? खुद ही कर दिया खुलासा

Virat Kohli: आईपीएल 2026 से पहले भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका कोई रिकॉर्ड या प्रदर्शन नहीं, बल्कि एक वायरल खबर है.
Virat Kohli

विराट कोहली

Virat Kohli: आईपीएल 2026 से पहले भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका कोई रिकॉर्ड या प्रदर्शन नहीं, बल्कि एक वायरल खबर है. हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि कोहली ने टूर्नामेंट से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से खास चार्टर्ड फ्लाइट की मांग की है. अब इन खबरों पर उन्होंने खुद चुप्पी तोड़ते हुए मजेदार रिएक्शन दिया है.

क्या विराट कोहली ने की चार्टर्ड फ्लाइट की मांग?

दरअसल हाल ही में भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई थी. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू से सीजन के दौरान लंदन से आने-जाने के लिए चार्टर्ड फ्लाइट की विशेष व्यवस्था की मांग की है. इतना ही नहीं, इन खबरों में यह भी कहा गया कि यदि मैचों के बीच तीन दिन का गैप हुआ, तो वह लंदन रवाना हो जाएंगे और मुकाबले से ठीक एक दिन पहले टीम से जुड़ेंगे.

यह भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले SRH में बवाल! ईशान किशन को साथी खिलाड़ी ने दिखाई आंख, वीडियो वायरल

विराट ने दिया मजेदार रिएक्शन

हालांकि विराट कोहली ने इन सभी खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए हंसने वाले इमोजी के साथ साफ संकेत दे दिया कि इन दावों में कोई सच्चाई नहीं है. कोहली का यह हल्का-फुल्का और बेबाक अंदाज फैंस को खूब पसंद आया और उनका रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

बना सकते हैं नया रिकॉर्ड

आईपीएल 2026 में विराट कोहली नया कीर्तिमान रच सकते हैं. किंग कोहली इन दिनों आईपीएल 2026 की तैयारियों में जुटे हैं और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के प्रैक्टिस सेशन में जमकर पसीना बहा रहे हैं. आईपीएल में 267 मैचों में 8661 रन बना चुके कोहली इस सीजन 9000 रन पूरे कर सकते हैं.

ज़रूर पढ़ें