IND vs WI T20: हैदराबाद में जीत के साथ वेस्टइंडीज की वापसी, अब बेंगलुरु में होगा सीरीज का फैसला

IND vs WI Score: हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेले गए चौथे टी20 मैच में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हरा दिया है.
INDIA vs WESTINDIES

भारत बनाम वेस्टइंडीज

IND vs WI Score: हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेले गए चौथे टी20 मैच में वेस्टइंडीज ने भारत को 24 रन से हरा दिया है. इस जीत के साथ कैरेबियाई टीम ने पांच मैचों की टी20 में 2-2 की बराबरी कर ली है. अब सीरीज का फैसला बेंगलुरू में होने वाले पांचवें और आखिरी टी20 मुकाबले में होगा. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेहमान टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 247 रन बनाए.

जवाब में 248 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की पूरी टीम 223 रन ही बना सकी. वेस्टइंडीज के लिए शाई होप ने 50 गेंदों में 102 रनों की नाबाद पारी खेली. होप ने अपनी शतकीय पारी के दौरान 4 चौके और 9 छक्के जड़े. इस मुकाबले में भारतीय गेंदबाज विकेट के लिए संघर्ष करते दिखे. तेज गेंदबाज मयंक यादव सबसे ज्यादा महंगे साबित हुए. उन्होंने 4 ओवर में बिना कोई विकेट लिए 52 रन लुटाए.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और मयंक यादव

वेस्टइंडीज: शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, शिम्रोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज़, कीमो पॉल, शमर स्प्रिंगर, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ

ज़रूर पढ़ें