कौन हैं जय मूंदड़ा? राजस्थान के इस खिलाड़ी को आयरलैंड टीम में मिली जगह, भारत के खिलाफ कर सकते हैं डेब्यू

Jai Moondra: भारत और आयरलैंड के बीच दो मैचों टी20 सीरीज के लिए राजस्थान के जय मूंदड़ा को आयरलैंड क्रिकेट टीम में शामिल किया गया. भारत के खिलाफ यह गेंदबाज इंटरनेशनल डेब्यू कर सकता है.
Jai Moondra

जय मूंदड़ा

Jai Moondra: भारत और आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज का आगाज 26 जून से होने जा रहा है. क्रिकेट प्रेमी इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि 15 वर्षीय भारतीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी इस सीरीज से इंटरनेशनल डेब्यू कर सकते हैं. इस सीरीज से पहले एक और नाम सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. यह नाम राजस्थान के तेज गेंदबाज जय मूंदड़ा का है, जिन्हें आयरलैंड टीम में शामिल किया गया है.

कौन हैं जय मूंदड़ा?

जय मूंदड़ा राजस्थान के टोंक जिले के रहने वाले हैं. वह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं. जय साल 2021 में एम. टेक की पढ़ाई के लिए स्टूडेंट वीजा पर आयरलैंड गए थे. इस दौरान उन्होंने वहां नौकरी की और क्रिकेट खेलना भी जारी रखा. मूंदड़ा ने पहले आयरलैंड की नागरिकता ली और फिर ऑलराउंडर के रूप में वहां की नेशनल क्रिकेट टीम में जगह बनाई. बता दें, जय मूंदड़ा को भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए आयरलैंड टीम में शामिल किया गया है. दो मैचों की टी20 सीरीज से वह इंटरनेशनल डेब्यू कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: डेब्यू से पहले ही वैभव सूर्यवंशी का जलवा, बेलफास्ट में टिकटों के लिए मची मारामारी

मां ने जताई खुशी

28 वर्षीय राजस्थान के इस गेंदबाज के आयरलैंड टीम में चयन से उनके परिवार और पूरे टोंक जिले में खुशी का माहौल है. बेटे के चयन पर उनकी मां ने कहा, बेटे ने उनका सपना सच कर दिया है. बता दें, जय के भाई स्वीडन की टीम के लिए खेलते हैं. जय की मां ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा कि जी के पिता गिरिराज मूंदड़ा का निधन हो चुका है. अब उनका बेटा आयरलैंड की क्रिकेट टीम में खेल रहा है. यह हमारे लिए गर्व का पल है. जय की मां ने कहा कि उसके पापा का सपना था कि वह बड़ा क्रिकेटर बने. आज उसके पापा का सपना पूरा हो गया है. अगर आज वे हमारे बीच होते तो बेटे की सफलता पर बेहद गर्व करते.

बहन ने कही ये बात

जय के चयन के बाद उनकी छोटी बहन मानसी ने मीडिया से बात करते हुए बताया की आयरलैंड की नेशनल क्रिकेट टीम में भाई के चयन की खबर सुनकर हम सभी खुशी से झूम उठे. भैया बचपन से ही बहुत शरारती थे. वे कई बार मुझे डांट देते थे और मैं रोने लगती थी, जिसके बाद पापा उन्हें डांटते थे. उनके सिलेक्शन से हमारा पूरा परिवार खूश है.

ज़रूर पढ़ें