कौन हैं मणिपुर के ऋषिकांत सिंह? जिन्होंने CWG 2026 में भारत की झोली में डाला सिल्वर

Rishikant Singh: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन जारी है. मणिपुर के स्टार वेटलिफ्टर चनामबम ऋषिकांत सिंह ने पुरुषों की 60kg कैटेगरी में कुल 264kg वजन उठाकर सिल्वर मेडल जीता.
Rishikant Singh

ऋषिकांता सिंह

Rishikant Singh: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय एथलीटों का शानदार प्रदर्शन जारी है. मणिपुर के स्टार वेटलिफ्टर चनामबम ऋषिकांत सिंह ने पुरुषों की 60kg कैटेगरी में कुल 264kg वजन उठाकर सिल्वर मेडल जीता. बता दें, ऋषिकांत सिंह ने स्नैच राउंड में 121kg और क्लीन एंड जर्क में 143kg का वजन उठाया. ग्लासगो में आयोजित हो रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में यह भारत का दूसरा मेडल है.

कौन हैं ऋषिकांत सिंह?

ऋषिकांत सिंह मूल रूप से मणिपुर के इंफाल वेस्ट के रहने वाले है. 27 साल के इस स्टार वेटलिफ्टर ने अपनी प्रतिभा के दम पर नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर लगातार सफलता हासिल की. खास बात यह है की ऋषिकांत सिंह की ट्रेनिंग इंडियन आर्मी के स्पोर्ट्स सेटअप के तहत हुई है, जहां से निकलकर ही वह भारत के सबसे भरोसेमंद कम वजन वाले लिफ्टर्स में शामिल हुआ.

यह भी पढ़ें: वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश में चैंपियन बनी अनाहत सिंह, महज 18 साल की उम्र में रचा इतिहास

CWG 2026 में बनाया रिकॉर्ड

ऋषिकांत सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में एक रिकॉर्ड भी बना दिया है. उन्होंने स्नैच राउंड में 121kg उठाकर नया रिकॉर्ड बना दिया है. कॉमनवेल्थ गेम्स में यह नया रिकॉर्ड है. कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में यह भारत का दूसरा मेडल है. इससे पहले झंडू कुमार ने पुरुषों के हैवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग इवेंट में भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता था.

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में 55kg कैटेगरी में लिया था हिस्सा

बता दें, ऋषिकांत सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स में अपने सफर की शुरुआत साल 2022 में की थी. बर्मिंघम में खेले गए कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में उन्होंने 55kg कैटेगरी में हिस्सा लिया था. इसके बाद उन्होंने अपनी कैटेगरी को बदलते हुए 60kg में कदम रखा.

ऋषिकांत सिंह ने साल 2024 में नेशनल वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में 61kg कैटेगरी में खेलते हुए उन्होंने 124kg का शानदार स्नैच कर नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया.

ज़रूर पढ़ें