क्यों बदली भारत-आयरलैंड टी20 मैचों की टाइमिंग? अब कितने बजे होगा मैच, जानें वजह
भारत बनाम आयरलैंड
IND vs IRE: भारत और आयरलैंड के बीच 2 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज 26 जून से होने जा रहा है. इस सीरीज के शुरू होने से पहले ही इसके मैचों की टाइमिंग बदल दी गई है. बीते दिन बुधवार को क्रिकेट आयरलैंड ने खुद इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों टीमों के बीच मैच अब अपने निर्धारित समय से एक घंटे पहले शुरू होंगे. आइए जानते हैं आखिर क्यों बदली गई मैच की टाइमिंग…
भारत बनाम आयरलैंड मैचों की बदली गई टाइमिंग
दरअसल बीते दिन बुधवार को क्रिकेट आयरलैंड ने खुद पुष्टि की है कि भारत बनाम आयरलैंड टी20 मैचों की शुरुआत अब लोकल समय के अनुसार दोपहर 1:30 बजे, यानी भारतीय समयानुसार शाम 6:00 बजे से शुरू होंगे. बता दें, पहले इन मैचों की शुरुआत स्थानीय समय के अनुसार 2:30 बजे होनी थी, यानी भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे. लेकिन अब मैच की टाइमिंग बदल दी गई है और मैच निर्धारित समय से एक घंटे पहले शुरू होंगे.
Cricket Ireland have confirmed that the two T20Is against India will begin at 6pm IST.
— Cricbuzz (@cricbuzz) June 25, 2026
The start time has been deliberately brought forward by an hour in view of the India-Australia Women's T20 World Cup match.#IREvsIND pic.twitter.com/FX2r51qgIq
यह भी पढ़ें: कौन हैं जय मूंदड़ा? राजस्थान के इस खिलाड़ी को आयरलैंड टीम में मिली जगह, भारत के खिलाफ कर सकते हैं डेब्यू
क्यों बदली गई टाइमिंग?
दरअसल आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड को इस वजह से इन मैचों की टाइमिंग बदलनी पड़ी है, क्योंकि उसी समय आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच खेले जा रहे हैं. आमतौर पर भारत के टी20 इंटरनेशनल मैच शाम 7 बजे से शुरू होते हैं, लेकिन इस बार रविवार को होने वाले भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला टी20 वर्ल्ड कप का मैच भी शाम 7 बजे शुरू होना है. ऐसे में शुरुआत से ही भारत बनाम आयरलैंड मैच की टाइमिंग जानबूझकर एक घंटे पहले रखी गई है.
क्रिकेट आयरलैंड ने की पुष्टि
क्रिकेट आयरलैंड ने क्रिकबज से इस बात की पुष्टि की है कि भारत बनाम आयरलैंड मैचों के शुरू होने का समय तय करते समय महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैचों को भी ध्यान में रखा गया है. क्रिकेट आयरलैंड को टी20 मैचों की टाइमिंग में बदलाव करने के लिए इंडियन ब्रोडकास्टर से भी बात करनी पड़ी है.