सचिन तेंदुलकर से भी आगे निकले यशस्वी जायसवाल, क्राइस्टचर्च टेस्ट में मैदान पर उतरते ही नाम किया अनोखा रिकॉर्ड
यशस्वी जायसवाल
Yashasvi Jaiswal Test Record: टीम इंडिया के स्टार ओपनर यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट क्रिकेट में एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च के हैगली ओवल में दूसरे टेस्ट मैच में मैदान पर उतरते ही जायसवाल ने इतिहास रच दिया है. वह अब अपने टेस्ट करियर के शुरुआती 33 मैच अलग-अलग मैदानों पर खेलने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं. उनके पहले यह कारनाम भारत के संजय मांजरेकर ने किया था. वहीं, भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने लगातार 32 टेस्ट मैच अलग-अलग मैदानों पर खेले और वह इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं.
सचिन तेंदुलकर से आगे निकले यशस्वी जायसवाल
यशस्वी जायसवाल ने जुलाई 2023 नेऊ वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था. अपने पहले ही टेस्ट मैच में उन्होंने ओपनिंग करते हुए शानदार 171 रन की पारी खेली थी. तब से लेकर अब तक उन्होंने अपने सभी 33 टेस्ट मैच अलग-अलग वेन्यू पर खेले हैं. इसी के साथ जायसवाल डेब्यू से लगातार सबसे ज्यादा अलग-अलग मैदानों पर टेस्ट खेलने के मामले में सचिन तेंदुलकर, जिसने नाम 32 मैचों का रिकॉर्ड दर्ज है उनसे आगे निकल गए हैं. यशस्वी अब संजय मांजरेकर की बराबरी पर पहुंच गए. मांजरेकर ने भी लगातार 33 टेस्ट मैच अलग-अलग वेन्यू पर खेले.
JAISWAL SETS UNIQUE TEST RECORD! Yashasvi Jaiswal has achieved a rare feat in Test cricket, playing his first 33 matches at 33 different venues. The Indian opener is only the second cricketer to accomplish this distinction, following former India batter Sanjay Manjrekar. Sachin Tendulkar is next on the list, having played his first 32 consecutive Tests at different grounds from his debut. Jaiswal now has an opportunity to surpass Manjrekar’s record. He could achieve that milestone if he features in the 2027 Border-Gavaskar Trophy opener in Nagpur. #YashasviJaiswal #TeamIndia #IndianCricket #TestCricket #BorderGavaskarTrophy #Cricket
— Diganta Guha (@diganta_guha) November 27, 2026
किस टीम के खिलाफ खेले कितने टेस्ट मैच?
जायसवाल ने अपने टेस्ट करियर में अब तक 7 टीमों के खिलाफ कुल 33 टेस्ट मैच खेले हैं. इसमें सबसे ज्यादा 10 मैच उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ खेले हैं. वहीं, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने 5-5 मैच खेले. वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के खिलाफ जायसवाल ने 4-4 टेस्ट मैच खेले,जबकि बांग्लादेश और श्रीलंका के खिलाफ 2-2 टेस्ट मुकाबले खेले. अफगानिस्तान के खिलाफ जायसवाल ने अब तक सिर्फ एक ही टेस्ट मैच खेला है.
यशस्वी जायसवाल टेस्ट करियर
24 साल के भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल ने क्राइस्टचर्च टेस्ट हटा कर अब तक कुल 32 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसकी 58 पारियों में उन्होंने 2697 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 14 अर्धशतक और 7 शतक निकले हैं. टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 2 दोहरे शतक भी दर्ज हैं. टेस्ट में उनका हाईएस्ट व्यक्तिगत स्कोर 214 रन रहा.



