UIDAI के अनुसार, नया Aadhaar App पहले की तुलना में ज्यादा सुरक्षित, तेज और इस्तेमाल करने में आसान है. इसमें यूजर्स की प्राइवेसी का खास ध्यान रखा गया है. अब किसी भी जगह पहचान साबित करने के लिए पूरा आधार कार्ड दिखाने या उसकी फोटोकॉपी देने की जरूरत नहीं होगी.
New Aadhaar App: नए आधार ऐप की मदद से आप अपनी आधार डिटेल्स भी शेयर कर सकते हैं. इसे करना बहुत ही आसान और पूरी तरह से सिक्योर है.
ऐप के जरिए आप अपनी आधार कार्ड से जुड़ी जानकारी शेयर कर पाएंगे. पहले होटल, एयरपोर्ट या ट्रेन में आधार कार्ड या उसकी फिजिकल कॉपी की जरूरत होती थी. लेकिन इस ऐप से आप QR स्कैन कर आधार वाला काम कर पाएंगे. इससे आपकी प्राइवेसी बनी रहेगी.