राजधानी भोपाल के बहुचर्चित '90 डिग्री ब्रिज' को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है. इस ब्रिज को सुधारने का काम शुरू कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार, इसका टर्निंग रेडियस 2.5 मीटर बढ़ाया जाएगा.
वीडियो में शख्स कहता है, 'भोपाल में एक और नायाब नमूना देखिए. मेरे पीछे आप देख सकते हैं कि जिम्मदारों की जिद का नतीजा क्या हुआ. जिम्मेदारों ने अपनी जिद के कारण उस जगह पर सुलभ शौचालय बनाया है, जहां रेलवे की जमीन है.