Kondagaon: कोंडागांव जिले के केशकाल अनुविभाग अंतर्गत इरागांव क्षेत्र के सुदूरवर्ती ग्राम पड्डे में गौहत्या का मामला सामने आया है. बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की शिकायत के बाद इरागांव पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गाय काटते हुए कथित रूप से रंगेहाथ गिरफ्तार किया है.
Raipur: दंतेवाड़ा के घने जंगलों से लगे गांव की 14 वर्षीय जोगेश्वर कड़की की दुर्लभ त्वचा बीमारी के इलाज में अब उम्मीद की किरण दिखाई देने लगी है. करीब 55 दिनों के उपचार के बाद बच्ची की त्वचा में उल्लेखनीय सुधार हुआ है.
Raipur News: रायपुर के टिकरापारा क्षेत्र बांग्लादेशी घुसपैठियों का पनाहगाह बना है. इसे लेकर रायपुर कमिश्नर संजीव शुक्ला ने खुलासा किया है. जहां बीते डेढ़ साल में पुलिस ने इलाके से 15 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा, जबकि, 6 अब भी लापता बताए जा रहे हैं.
Sukma: नक्सल खात्में के बाद बदलते बस्तर की तस्वीर देखने को मिल रही है. जहां करीब दो दशक पहले जिस एर्राबोर ने नक्सली हिंसा की भयावहता देखी थी, आज वहीं इलाका तिरंगे के रंग में रंगता नजर आएगा.
Narmadapur Panchayat Case: सरगुजा के मैनपाट जनपद की नर्मदापुर पंचायत में 2 करोड़ 7 लाख 16 हजार रुपये के आहरण में अनियमितता मिली. कलेक्टर के निर्देश पर जांच में सरपंच, सचिवों और वेंडरों को दोषी पाया गया. प्रशासन ने 3 दिन में जवाब मांगा है.
CG News: दंतेवाड़ा, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रभक्ति, शांति और विकास का संदेश लेकर निकली ‘बस्तर तिरंगा यात्रा-2026’ के द्वितीय दिवस का शुभारंभ आज दंतेवाड़ा स्थित बस्तर की ईष्ट देवी मां दंतेश्वरी के मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ हुआ.
CG LPG Crisis: छत्तीसगढ़ में 5 महीने से नए घरेलू एलपीजी कनेक्शन बंद हैं. 2 लाख से ज्यादा आवेदन लंबित हैं. अब तेल कंपनियां 5000 रुपए में 10 किलो का प्रीमियम फाइबर सिलेंडर लॉन्च कर रही हैं. 15 अगस्त तक KYC अनिवार्य है.
Sarguja Bear Attack: सरगुजा के उदयपुर में खुखड़ी खोजने गए 55 वर्षीय चैतू राम पर भालू ने हमला कर दिया. गंभीर हालत में रायपुर रिफर के दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई. वहीं कोरबा और शंकरगढ़ में भी भालू के हमले में 3 लोग घायल हुए.
Ambikapur News: सावन महीने में सरगुजा के सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने 150 कांवड़ियों के साथ वाराणसी के अस्सी घाट से 400 KM लंबी पैदल कांवड़ यात्रा शुरू की. 12 दिन बाद मैनपाट के चोरकीपानी स्थित स्वयंभू शिव मंदिर में गंगाजल से जलाभिषेक किया जाएगा.
CG News: स्कूलों में प्राचार्यों के 766 पद रिक्त हैं. इसके बावजूद विभाग इन पदों को भरने के लिए सीमित संख्या में व्याख्याताओं (टीचर) को पदोन्नति देने की प्रक्रिया आगे बढ़ा रहा है.