CG News

CG News

Ambikapur: संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में घोटाले को लेकर ABVP ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, विधानसभा घेराव की चेतावनी

Ambikapur: संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में कथित वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.

CG Tourism

बारिश में और भी खूबसूरत हो जाती है छत्तीसगढ़ की ये 5 जगहें, घूमने जाने पर मिलेगा जन्नत जैसा नजारा

5 Scenic Waterfalls And Valleys: छत्तीसगढ़ की खूबसूरती बारिश के मौसम में और भी बढ़ जाती है. अगर आप बारिश के मौसम में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो ये पांच जगहें बेहतरीन विकल्प हो सकती हैं.

Ambikapur

Ambikapur: मौत के 42 दिन बाद आयुष्मान योजना के तहत मेडिकल कालेज ने भेजा ‘जिंदा’ होने का मैसेज! लिखा- ‘आप स्वस्थ होकर घर जा रहे हैं’

Ambikapur: छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग और आयुष्मान योजना की कार्यप्रणाली पर ऐसा सवाल खड़ा करने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे सिस्टम को कटघरे में खड़ा कर दिया है. जिस आरक्षक की 42 दिन पहले मौत हो चुकी है, अस्पताल उसका मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर चुका है, उसी मृतक के मोबाइल पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से मैसेज भेज दिया गया- ‘आप स्वस्थ होकर घर जा रहे हैं'.

CG News

Raipur: शराब पिलाकर महिला से गैंगरेप, बिलासपुर की पीड़िता ने दर्ज कराया मामला, तीन आरोपी गिरफ्तार

Raipur: राजधानी रायपुर में एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर के चकरभाठा निवासी महिला को तीन युवक सरोना स्थित शराब भट्ठी के पास ले गए, जहां उसे शराब पिलाने के बाद उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया.

Surguja

Surguja: मैनपाट का नर्मदापुर पंचायत बना ‘घोटालापुर’, 92.92 लाख रुपये हड़प गए सरपंच-सचिव, 5 जिम्मेदारों से होगी वसूली

Surguja: सरगुजा जिले के मैनपाट जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत नर्मदापुर में वित्तीय अनियमितता का बड़ा मामला सामने आया है. जनपद पंचायत मैनपाट के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा जारी किए गए अलग-अलग पत्रों में पंचायत के तत्कालीन सरपंचों, वर्तमान सरपंच और तत्कालीन सचिव से लाखों रुपये की राशि की वसूली योग्य बताई गई है.

CG News

रायपुर में CM साय तो दुर्ग और बस्तर में डिप्टी सीएम फहराएंगे तिरंगा, जानें कौन सा मंत्री किस जिले में लेगा परेड की सलामी

CG News: इस बार 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा. इस मौके पर राज्य स्तरीय समारोह में राजधानी रायपुर के पुलिस मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे.

Durg

Durg: वेलनेस स्पा सेंटर में चल रहा था सेक्स रैकेट, देर रात पुलिस ने की छापेमारी, 9 आरोपी गिरफ्तार

Durg: दुर्ग जिले के नेहरू नगर के पॉश इलाके में वेलनेस स्पा सेंटर की आड़ में कथित तौर पर सेक्स रैकेट संचालित किए जाने का मामला सामने आया है. सूचना के आधार पर दुर्ग पुलिस ने देर रात स्पा सेंटर पर छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 9 लोगों को पकड़ा है. पुलिस सभी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है.

Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में 10 अगस्त से फिर बरसेंगे बादल, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में पिछले कई दिनों से मानसून एक्टिव है. वहीं मौसम विभाग के मुताबिक 10 अगस्त से प्रदेश के ज्यादातर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. वहीं कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.

Hindu organizations burned an effigy of Arun Pannalal in Raipur.

CG News: भगवान शिव पर आपत्त‍िजनक टिप्‍पणी करने वाले अरुण पन्नालाल के खिलाफ बढ़ा आक्रोश, हिंदू संगठनों ने फूंका पुतला

CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के लाखेनगर चौक पर हिंदू संगठनों ने भगवान शिव और अन्य देवी-देवताओं पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया.

CG News

Kanker: अंतागढ़ में आदिवासी अस्मिता और अधिकारों का महाकुंभ, 70–80 हजार की भीड़ ने भरी हुंकार

Kanker: ढोल-मांदर की थाप, पारंपरिक वेशभूषा में सजे हजारों लोग और आदिवासी अधिकारों के नारों से रविवार को अंतागढ़ का उन्मुक्त खेल मैदान गूंज उठा. विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में ऐसा जनसैलाब उमड़ा कि पूरा मैदान आदिवासी एकजुटता और अस्मिता के रंग में नजर आया.

ज़रूर पढ़ें