CG News: छत्तीसगढ़ में बिलासपुर-रतनपुर-पेंड्रा रोड पर बना पुल अचानक 2 हिस्सों में टूट गया. इस दौरान पुल से गुजर रही एक यात्री बस वहीं फंस गई। घटना रविवार शाम 5 बजे की है. सभी यात्री सुरक्षित हैं.
CG News: भारतमाला परियोजना मुआवजा घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी जयप्रकाश गांधी की 12.78 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियां अटैच कर दी हैं. ED ने इस कार्रवाई के तहत कुल 62 चल और अचल संपत्तियों को जब्त किया है.
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में आज मानसून सक्रिय रहने के आसार हैं. मौसम विभाग के अनुसार अधिकांश जिलों में दिनभर बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज बारिश की भी संभावना जताई गई है.
CG News: राजधानी रायपुर में स्थित सीएम आवास में आयोजित 'प्रयास Excellence Meet' में मेधावी विद्यार्थियों से संवाद किया. उनके अनुभव जाने और उत्साह बढ़ाया. इसके साथ ही ग्रुप सेल्फी ली.
Raipur: भारतीय रेलवे की नई कैटरिंग पॉलिसी लागू होने के बाद ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को भोजन के लिए पहले से अधिक कीमत चुकानी पड़ सकती है. सूत्रों के मुताबिक, रेलवे बोर्ड ने भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) को भोजन की कीमतों में बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर सैद्धांतिक सहमति दे दी है.
Raipur Crime News: राजधानी रायपुर के गांधी नगर कालीबाड़ी क्षेत्र में देर रात बर्थडे पार्टी के दौरान तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाकर हंगामा करना सात लोगों को महंगा पड़ गया.
Durg: दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना अंतर्गत महामाया पारा में चरित्र पर संदेह के चलते पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी.
Ambikapur: छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध के बाद अंबिकापुर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. बस स्टैंड पर चलाए गए विशेष जांच अभियान के दौरान एक यात्री बस से प्रतिबंधित एनालॉग पनीर जब्त किया गया.
Ambikapur: अंबिकापुर के बिरला ओपन माइंड इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 8 के छात्र से उसकी नोटबुक में उसकी मां के लिए 100 से अधिक बार अश्लील गालियां लिखवाने का मामला सामने आने के बाद पूरे जिले में आक्रोश है.
Ambikapur: सरगुजा संभाग के बहुचर्चित 2.70 करोड़ रुपये के स्कूल फर्नीचर खरीद घोटाले की जांच अब निर्णायक चरण में पहुंच गई है. एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) अंबिकापुर ने मामले की जांच तेज करते हुए सूरजपुर जिले के ओड़गी विकासखंड के 10 माध्यमिक स्कूलों के तत्कालीन प्रधान पाठकों को मूल दस्तावेजों के साथ तलब किया है.