Mahadev Online Betting App: CBI ने किंगपिन सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के खिलाफ पुख्ता सबूत जुटाए हैं. दोनों के खिलाफ पहले आरोपपत्र दाखिल किए जा चुके हैं. इसी कड़ी में जांच एजेंसी ने 66 लोगों के खिलाफ 5 अन्य चार्जशीट दाखिल की है.
Bilaspur News: आरोपी डॉक्टर के कार्यकाल के समय 27 मरीजों की मौत का जिक्र आया. जब पुलिस ने मेडिकल रिकॉर्ड खंगाले तो पता कि उसने फर्जी नाम से आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य दस्तावेज बना रखे थे.
Chhattisgarh Ease of Doing Business Bill: इस विधेयक के लागू होने के बाद उद्योग-धंधे स्थापित करना आसान हो जाएगा. इससे अनावश्यक देरी हुए काम में तेजी आएगी. छत्तीसगढ़ की औद्योगिक गति को बढ़ावा मिलेगा. इसके साथ ही रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे.
GPM Collector Vijay Dayaram: कलेक्टर के तौर पर विजय दयाराम की पहली पोस्टिंग बलरामपुर–रामानुजगंज जिले में हुई थी. बलरामपुर के बाद विजय दयाराम बस्तर जिले के कलेक्टर बने. बस्तर में उन्होंने नक्सल समस्या के बीच शांतिपूर्ण ढंग से विधानसभा फिर लोकसभा चुनाव भी संपन्न करवाया.
नर्सिंग होम का लाइसेंस जारी करने के लिए नगर निगम से पार्किंग सहित अन्य मानकों पर NOC ली जाती है. आरोप है कि कई अस्पतालों ने कागजों में पार्किंग की व्यवस्था दर्शा दी, जबकि मौके पर पर्याप्त पार्किंग उपलब्ध नहीं है
Chhattisgarh New Academic Session: छत्तीसगढ़ में शिक्षा सत्र 16 जून से 30 अप्रैल तक संचालित होता है. अब इसे बदलकर 1 अप्रैल से 31 मार्च किया जा रहा है. अब बच्चों को 1 मई से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश मिलेगा, यानी 46 दिनों की छुट्टियां रहेंगी.
Durg Crime News: इस मामले के मुख्य आरोपी योगेश साहू को बुधवार को दुर्ग कोर्ट परिसर से गिरफ्तार कर लिया गया. वह दुबई से लौटने के बाद कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा था, लेकिन वहां मौजूद निवेशकों ने उसे पहचान लिया और तत्काल पुलिस को सूचना दे दी. इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर सुपेला थाना पुलिस के हवाले कर दिया.
Raipur: रायपुर के समोदा में विधानसभा स्तरीय भूमिपूजन एवं लोकार्पण समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने की.
CG News: राजनांदगांव जिले के बरगा, आलीवारा एवं मुसरा के समीप निर्मित रेल ओवरब्रिज में आई दरारों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
CG News: गुरुवार को रामगोपाल अग्रवाल को कोर्ट में पेश किया गया. EOW ने कोर्ट से 14 दिनों की रिमांड की मांगी की थी, लेकिन कोर्ट ने 9 दिनों की पुलिस रिमांड पर रामगोपाल को भेजा है.