CG News: छत्तीसगढ़ के राजनादगांव जिले से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में जवानों को मिली बड़ी सफलता मिली है. जहां सुरक्षाबलों द्वारा चलाए जा रहे संयुक्त अंतरराज्यीय अभियान में गढ़चिरौली-नारायणपुर सीमा के घने जंगलों में संचालित माओवादियों के हथियार निर्माण केंद्र का भंडाफोड़ करते हुए भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और शस्त्र निर्माण सामग्री बरामद की है.
Mahasamund News: महासमुंद में 1.5 करोड़ों के एलपीजी चोरी के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे. गुरुवार को ठाकुर पेट्रोकेमिकल्स के मालिक संतोष सिंह ठाकुर और बेटे सार्थक सिंह ठाकुर को महाराष्ट्र के कोल्हापुर से गिरफ्तार किया गया है.
CG News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले स्थित ग्राम खरेंगा में रेत खदान से मानव कंकाल मिलने की घटना ने पूरे क्षेत्र में खलबली मचा दी है. ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि वर्षों पुराने पारंपरिक श्मशान स्थल पर रेत माफिया अवैध उत्खनन कर रहे थे, जिसके चलते यह संवेदनशील स्थिति सामने आई है.
CG News: बालोद जिले के गुण्डरदेही थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक 3 साल की बच्ची के कब्र के साथ छेड़छाड़ कर उसके ऊपर तांत्रिक क्रिया किए जाने का आरोप लगा है.
CG News: छत्तीसगढ़ के संगठित क्षेत्र में कार्यरत बीमित श्रमिकों के बच्चों के लिए मेडिकल शिक्षा का बड़ा अवसर सामने आया है. कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने देशभर के 20 मेडिकल कॉलेजों में MBBS और BDS पाठ्यक्रमों के लिए 700 सीटें आरक्षित की हैं.
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच मौसम का मिजाज बदल गया है. अंबिकपुर समेत कई जगहों पर आंधी तुफान के साथ बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने आज से अगले 2 दिनों तक रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में मौसम बदल सकता है. हालांकि इस दौरान तेज गर्मी का असर भी बना रहेगा.
Korba: कोरबा जिले से भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है. पसान तहसील के हल्का नंबर-10 में पदस्थ पटवारी विनोद अग्रवाल पर वन अधिकार पट्टा ऑनलाइन करने के बदले रिश्वत लेने का आरोप लगा है.
CG News: बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी विधायक दीपेश साहू की ओर से एक सराहनीय पहल की गई है. जहां वे 31 मई को जिला मुख्यालय स्थित बेसिक स्कूल मैदान में आयोजित होने वाले शासकीय 'मुख्यमंत्री कन्यादान सामूहिक विवाह योजना' के तहत शादी के बंधन में बंधेंगे.
CG News: बिलासपुर के कोर्ट परिसर में एक सुनवाई के दौरान मुस्लिम युवक ने अपनी पत्नी को ‘तीन तलाक’ कहकर संबंध खत्म कर लिया. इस घटना के बाद महिला की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज किया है.
Ambikapur: सीतापुर से बीजेपी विधायक रामकुमार टोप्पो और उनके समर्थकों पर नायब तहसीलदार तुषार मानिक की पिटाई का आरोप लगा है. नायब तहसीलदार के आवेदन पर पुलिस ने विधायक राम कुमार टोप्पो समेत 10 लोगों पर FIR दर्ज की है.