Dindori News: समनापुर विकासखंड के शिकारीटोला गांव की प्राथमिक शाला का पुराना भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका था. यही वजह थी कि खतरे को देखते हुए प्रशासन ने उसे गिरा दिया था लेकिन नया भवन नहीं बन पाया.
Dindori News: तीन पुलिस थानों की टीम पिछले 5 दिनों से लगातार खोजबीन कर रही थी. एसपी आशीष खरे ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. इसके बाद मामले की जांच को FSL को सौंप दिया गया है.
MP News: पुलिस का कहना है कि अवैध शराब, मादक पदार्थों और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. बताया जा रहा है की जिले में लगातार शराब तस्कर शराब की खेप गांव-गांव एवं बाजार तक पहुंचा रहे हैं
Dindori News: करंजिया जनपद क्षेत्र में घने जंगलों और पहाड़ियों के बीच बसे वनग्राम कपोटी में विशेष संरक्षित बैगा जनजाति के परिवार निवास करते हैं. गांव से लगभग आधा किलोमीटर दूर जंगल के पास स्थित एक प्राकृतिक जलस्रोत वर्ष भर पानी उपलब्ध कराता है.
Dindori News: कलेक्ट्रेट कार्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में गोंडी कलाकारों द्वारा अपनी कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगाई गई. इस दौरान कलेक्टर अंजू भदौरिया ने कलाकारों की पेंटिंग्स का अवलोकन किया और उनसे उनकी कला, अनुभव तथा भविष्य की संभावनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की.
MP News: नीलगिरि के पेड़ लकड़ी की अच्छी कीमत मिलने के कारण अब किसान और जमीन मालिक निजी भूमि तथा बंजर जमीनों पर भी तेजी से नीलगिरि का रोपण कर रहे हैं. एक पेड़ की कीमत हजारों रुपये तक मिलने से भी लोगों के लिए यह कमाई का जरिया बन गया है
डिंडोरी: मध्यप्रदेश के आदिवासी बाहुल्य डिंडोरी जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान अब जनभागीदारी से जन आंदोलन बनता दिखाई दे रहा है.
MP News: मामले में जल संसाधन विभाग का कहना है कि भू-अर्जन के लिए वर्ष 2017 में ही 90 करोड़ रुपये प्रशासन के खाते में जमा कराए जा चुके हैं. इसके बावजूद किसानों को भुगतान क्यों नहीं हुआ. इसका जवाब भू-अर्जन शाखा ही दे सकती है
MP News: बघाड़ गांव में विकास के नाम पर अब तक ग्रामीण यांत्रिकी विभाग द्वारा लाखों रुपये खर्च किए जा चुके हैं, लेकिन सड़क का निर्माण अधर में लटका हुआ है. वहीं दो साल पहले पीएम जनमन योजना के तहत लगभग 6 करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण कार्य दोबारा शुरू हुआ, लेकिन वह भी आज तक अधूरा है.
डिंडोरी जिले की रामगूढ़ा ग्रामपंचायत ने जलसंकट से निपटने के लिए एक अनोखा फरमान जारी किया है. इसके तहत कुएं के पानी से नहाने और कपडे़ धोने पर जुर्माना लगाया जाएगा.