Chhattisgarh News: मनेद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले में वन विभाग के अधिकारी बड़ा फर्जीवाड़ा कर रहे हैं. यहां जंगलों में जल संरक्षण और जंगली जानवरों को पीने का पानी उपलब्ध कराने के लिए लाखों रुपए की लागत से कुछ महीने पहले स्टाप डेम का निर्माण कराया गया, लेकिन अब स्टाप डेम के घटिया निर्माण की कलई खुल गई है और पहले ही बारिश में स्टाप डेम में पानी नहीं रुक रहा है, और बड़े पैमाने पर पानी का रिसाव होना शुरू हो गया है.
ग्रामीणों ने बताया दशकों से ये हमारा रास्ता रहा है, हम आना जाना करते थे लेकिन इस बार गर्मी के समय सड़कों से गुजरने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है.