India-New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए व्यापार समझौते से सबसे बड़ा फायदा भारतीय निर्यातकों को मिलने की उम्मीद है. यह समझौता केवल कंपनियों और व्यापारियों तक ही सीमित नहीं है. बल्कि इससे भारतीय प्रोफेशनल्स के लिए न्यूजीलैंड में काम करने के अवसर समेत कई सहयोगी प्रावधान हैं.
Free Trade Agreement 2025: भारत पिछले कुछ सालों से दुनिया के विकसित देशों के साथ अपनी आर्थिक साझेदारी तेजी से बढ़ा रहा है. न्यूजीलैंड के साथ हुआ यह समझौता भारत का हालिया सातवां बड़ा फ्री ट्रेड एग्रीमेंट है.