Hariyali Teej 2026 Shubh Muhurat: द्रिक पंचांग के अनुसार, इस साल हरियाली तीज का पवित्र त्योहार 14 अगस्त को शाम 6 बजकर 46 मिनट पर शुरू होगा और 15 अगस्त को शाम 5 बजकर 28 मिनट पर समाप्त होगा. वहीं उदयातिथि के अनुसार, हरियाली तीज 15 अगस्त दिन शनिवार को ही मनाई जाएगी.
Hariyali Teej Puja Muhurat: सावन के महीने में पड़ने वाली हरियाली तीज हिंदू धर्म के लोगों के लिए बहुत खास मानी जाती है. इस दिन शादीशुदा महिलाएं अपने सौभाग्य की रक्षा के लिए व्रत करती हैं और पूरे विधि-विधान के साथ माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा करती हैं.