Car Damage Insurance Claim Process: कार के सामान्य बीमा में गाड़ी पुरानी होने पर पार्ट्स की घिसी हुई कीमत कारण आपको जेब से पैसे देने पड़ते हैं. वहीं जीरो डेप्रिसिएशन कवर होने पर इंश्योरेंस कंपनी बदले गए पार्ट्स का पूरा खर्च खुद उठाती है. आपको केवल एक छोटी फाइलिंग फीस देनी होती है, जिससे आप भारी नुकसान से पूरी तरह बच जाते हैं.
Car Insurance: किसी भी गाड़ी का एक्सीडेंट होने पर चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस होना जरूरी है अगर आपकी गाड़ी कोई ऐसा व्यक्ति चला रहा है जिसके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है तो आप इसके लिए क्लेम करते हैं तो फिर आपको कंपनी की ओर से कोई पैसे नहीं दिए जाएंगे.